Saturday, 29 August 2026

भाजपा सांसद जौनापुरिया ने गांव झाडली में गांव चलो अभियान में गुजारी रात ,ग्रामीणों और कार्यकर्ताओ से किया संवाद


भाजपा सांसद  जौनापुरिया ने गांव झाडली में गांव चलो अभियान में गुजारी रात ,ग्रामीणों और कार्यकर्ताओ से किया संवाद

भाजपा के गांव चलो अभियान के अन्तर्गत टोंक-सवाईमाधोपुर से भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने रविवार की रात जिले के मालपुरा विधानसभा क्षैत्र के गांव झाडली में गुजारी। जिन्होंने ग्रामीणों की जनसमस्याओं की सुनवाई की साथ ही केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी।

सांसद एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत विकसित के संकल्प की तरफ बढा है। भाजपा गठबंधन सरकार के दस साल के शासन की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि चाहे जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने का मामला हो या अयोध्या में भगवान श्रीराम मन्दिर का निर्माण ऐतिहासिक फैसला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के शासन में ही भारत की सैन्य शक्ति का आज दुनिया लोहा मामने लगी है इतना ही नही भारत आज दुनिया के बडे शक्तिशाली देशों में शामिल हो चुका।

टोंक-सवाई माधोपुर सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने गाँव चलो अभियान के तहत मालपुरा विधानसभा की आखिरी पंचायत अजमेर बॉर्डर के समीप स्थित गांव झाड़ली में रात्रि प्रवास में युवाओ,बुजुर्गों,महिलाओं,किसानों और बूथ अध्यक्षों से संवाद किया। जिन्होंने वहां मोैजूद ग्रामीणों को कम्बल वितरित किए साथ ही गाँव में भोजन किया । जिनके साथ भाजपा टोंक के जिला महामन्त्री प्रभु बाडोलिया भी थे।

Previous
Next

Related Posts