Saturday, 29 August 2026

राशन की दुकाने होंगी पीएम नरेंद्र मोदी के होर्डिंग्स और कट आउट सेल्फी पॉइंट से सुसज्जित


राशन की दुकाने होंगी पीएम नरेंद्र मोदी के होर्डिंग्स और कट आउट सेल्फी पॉइंट से सुसज्जित

भाजपा की भजनलाल शर्मा की सरकार बनते हीं अब राशन की दुकानों को मोदीमय किए जाने की तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। अब राजस्थान की उचित मूल्य की राशन की दुकानो पर प्रधानमंत्री कल्याण अन्न योजना के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो सहित होर्डिंग लगाए जाएंगे। साथ ही चयनित दुकानों में भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से सेल्फी पॉइंट भी  स्थापित किया जाएगा ताकि लोगों को केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके। वहीं कोई भी व्यक्ति वहां प्रधानमन्त्री के फोटो के साथ सैल्फी ले सकें।

राज्य के सभी रसद विभाग के अधिकरियों को मिलें इस आषय के आदेष के बाद टोंक जिले की 551 उचित मूल्य की राषन की दुकानों में प्रधानमन्त्री के होर्डिंग्स एवं 20 चयनित उचित मूल्य की दुकानों पर सेल्फी पॉइंट लगाए जाएगें। जिसकी रसद विभाग टोंक ने पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं जिनको एक सप्ताह में पूरा किया जाएगा।

विधानसभा चुनाव से पूर्व राज्य में में राशन की दुकानें सीएम अशोक गहलोत के प्रचार का माध्यम बनीं थी इस योजना के प्रचार के बहाने मुख्यमन्त्री के फोटो लगे थे लेकिन आचार संहिता लगी तो पोस्टर तथा प्रचार सामग्री हटवाई गई थी। चुनाव बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो अब इनको सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जोड़ा जा रहा है। ऐसे में पीएम के फोटो लगी प्रचार सामग्री और होर्डिंग्स लगाने की शुरुआत हो गई है।राशन की दुकानों के बाहर लगाई जा रहे होर्डिग्स में सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को फोकस किया गया।इसके माध्यम से पीएम मोदी की लोकप्रियता को भुनाने के लिए सेल्फी पाइंट का आईडिया अमल में लाया जा रहा है। भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से सेल्फी स्टिक की खरीद होगी वहीं से पीएम मोदी के बड़े कटआउट और सेल्फी स्टिक इन दुकानों को उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला रसद अधिकारी मोहन लाल देव ने बताया कि टोंक जिले में कुल 551राशन की उचित मूल्य की दुकानें हैं इन सभी दुकानों पर प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कट आउट के होर्डिंग्स लगाए जाएंगे जो रसद विभाग टोंक को मिल चुके हैं साथ हीं जिले की सभी राशन की दुकानों को भिजवाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि टोंक जिले की 20 उचित मूल्यों की दुकानों को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के कट आउट के सैल्फी पाॅइंट के लिए चयनित किया गया हैं इन दुकानों मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कट आउट के सेल्फी पॉइंट उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि इन दुकानों में राशन डीलर शिमला देवी बमोर, नवरतन विजय मेहंदवास, ज्ञानचंद भरनी, शंकर सिंह झिराणा,राजेश जैन पीपलू, गजेंद्र सिंह दत्तवास, सुरेश शर्मा झिलाय,धर्मचंद अग्रवाल निवाई, जीएसएस रामथला, कोमल सोनी दूनी, कमलेश गर्ग देवली, अनिल जैन नगरफोर्ट, योगेश्वर उनियारा,बाबूलाल जैन पचाला, बाबूलाल कुम्हार ककोड, जीएसएस अलीगढ़, सीताराम विजय मालपुरा, सुमित्रा देवी पचेवर, सौभागमल खटीक लावा तथा सत्यनारायण स्वामी डिग्गी की दुकान का चयन किया गया हैं ।


Previous
Next

Related Posts