Saturday, 29 August 2026

विजन इंडिया @2047 और वैश्विक नेतृत्व: चुनौतियां और संभावनाएं विषय पर राजस्थान विश्वविद्यालय में आयोजित 2 दिवसीय राष्ट्रीय सगोष्ठी में देश भर के महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने की शिरकत


विजन इंडिया @2047 और वैश्विक नेतृत्व: चुनौतियां और संभावनाएं विषय पर राजस्थान विश्वविद्यालय में आयोजित 2 दिवसीय राष्ट्रीय सगोष्ठी में देश भर के महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने की शिरकत

राजस्थान विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सगोष्ठी 12 फरवरी सोमवार को विजन इंडिया@2047 और वैश्विक नेतृत्व: चुनौतियां एवँ संभावनाएं विषय पर आयोजित की गई। 

संगोष्ठी के उद्वघाटन सत्र के मुख्य वक्ता प्रो. संगीत कुमार रागी विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान, दिल्ली विश्वविद्यालय,दिल्ली रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. मनोज दीक्षित कुलपति, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. सुनीता अग्रवाल ने की । इस संगोष्ठी में अलग-अलग संगोष्ठी के समन्वयक डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने बताया की अनेक संगोष्ठी में राज्यों से बडे स्तर पर शिक्षाविद् भाग ले रहे है, जिनमें प्रो. संजीव कुमार शर्मा मेरठ, उतर प्रदेश, प्रो. अनुपमा कौशिक, सागर मध्यप्रदेश, प्रो. जनक सिंह मीणा, गुजरात, प्रो. राजीव कुमार सिंह, हरियाणा, प्रो. शान्तेश कुमार सिंह जेएनयू दिल्ली, प्रो. भावना शर्मा, हिमाचल प्रदेश, प्रो. कल्पना अग्रहारी, कुमायूॅ गढवाल एवं प्रो. अनुपम शर्मा, सागर मध्यप्रदेश प्रमुख है। 

राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. श्याम मोहन अग्रवाल, संयोजक डॉ. मुकेश कुमार वर्मा, आयोजन सचिव डॉ. हंसा चौधरी एवम समन्वयक डॉ. राजेश कुमार शर्मा तथा समस्त शिक्षक, शोधार्थी एवं विधार्थियों की उपस्थिति इस कार्यक्रम में रहे। देश के विभिन्न राज्यो उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात आदि के शिक्षण संस्थानो, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने इस संगोष्ठी में शिरकत की।

Previous
Next

Related Posts