Saturday, 29 August 2026

गाँव चलो अभियान के तहत भाजपा सांसद बोहरा ने किया रामसिंहपुरा गाँव में प्रवास


गाँव चलो अभियान के तहत भाजपा सांसद बोहरा ने किया रामसिंहपुरा गाँव में प्रवास

जयपुर से भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी 'गांव चलो अभियान' के तहत संसदीय क्षेत्र जयपुर की सांसद आदर्श ग्राम योजना में चयनित दादिया ग्राम पंचायत के रामसिंहपुरा गांव में रात्रि प्रवास किया। इस दौरान सांसद बोहरा ने किसान, महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों से मिलकर  मोदी सरकार की विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा कर लाभर्थियों से संवाद किया।

इस दौरान सांसद बोहरा ने बूथ समिति, पन्ना प्रमुख एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। साथ ही भाजपा के दीवार लेखन अभियान के तहत सहभागिता कर एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने का जन-जन को संकल्प दिलाया। इस अभियान के तहत सांसद बोहरा ने रात्रि में स्थानीय कार्यकर्ता के घर पर ही विश्राम किया।

Previous
Next

Related Posts