Saturday, 29 August 2026

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 56 वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजली अर्पित की


पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 56 वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजली अर्पित की

एकात्म मानववाद के प्रबल समर्थक पं. दीनदयाल उपाध्याय की 56 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्ंवयसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे, वे मजबूत सशक्त भारत के पक्षधर थे। जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल ने सदैव सनातन संस्कृति को मजबूत करने और देश को सांस्कृतिक रूप से संगठित करने पर जोर दिया।   

पंडित दीनदयान उपाध्याय की जयंती के अवसर पर धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, पूर्व राज्यसभा सांसद एंव प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव रामनरेश तिवारी, भाजपा प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक राजेन्द्र सिंह शेखावत, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष खीमाराम चैधरी, पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओपी यादव और मीडिया कार्यालय प्रभारी चंपालाल रामावत ने पुष्प अर्पित किए।  

Previous
Next

Related Posts