Saturday, 29 August 2026

सेवानिवृत्ति के बाद भी पत्रकारों की करूंगा मदद,भरतपुर की धरा पर सम्मान से अभिभूत हुए: अरूण जोशी


सेवानिवृत्ति के बाद भी पत्रकारों की करूंगा मदद,भरतपुर की धरा पर सम्मान से अभिभूत हुए: अरूण जोशी

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग जयपुर के सेवानिवृत अतिरिक्त निदेशक अरूण जोशी का भरतपुर के मीडिया कर्मियों द्वारा भव्य स्वागत व सत्कार किया गया। मीडिया कर्मियों ने फूल माला, पुष्प गुच्छ एवं साफा पहनाकर अरूण जोशी का सम्मान किया और उनकी सेवाओं की सराहना की।

भरतपुर स्थित सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुये  अरूण जोशी ने कहा कि उन्होंने अपने 32 वर्ष के कार्यकाल में हरसंभव पत्रकार हितों की बात राज्य सरकार तक पंहुचाई और उनका यथासंभव शतप्रतिशत समाधान कराने के प्रयास किये । उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि पत्रकारों की पीडा को वे भलीभांति जानते हैं क्योंकि उनके पिता स्वर्गीय वशिष्ठ कुमार भी राज्य के वरिष्ठ श्रमजीवी पत्रकार रहे हैं। उन्होंने अपने पिता के पत्रकारिता जीवन के कई स्मरण भी पत्रकारों साथ साझा किया। 

उन्होंने पत्रकारों को आव्हान किया कि आज देश में मीडिया जगत में जो प्रतिस्पर्धा का जमाना है उसके अनुरूप पत्रकारों को अपने कार्यशैली में सुधार कर नवाचारों की नितान्त आवश्यकता है। 

उन्होंने  राज्य सरकार द्वारा पत्रकारों को दी जाने वाली समस्त सुविधाओं से अवगत कराया एवं उनके समाधान के लिये उन्होंने कहा कि भले ही वो सेवानिवृत हो चुके हैं फिर भी वे पत्रकार एवं उनके हितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने के लिये संकल्पित हैं। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश सचिव गिरधारी तिवारी ने स्वागत कर कहा कि जोशी जैसे व्यक्तित्व की सरकार के नुमाइंदों में नितान्त आवश्यकता रहती है इन्होंने अपने कार्यकाल को बडे ही सहजता एवं सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुये भरतपुर के वरिष्ठ पत्रकार राकेश वशिष्ठ ने जोशी के उज्जवल भविष्य की कामना की। 

सूचना जन सम्पर्क कार्यालय की ओर से सहायक जनसम्पर्क अधिकारी राहुल आसीवाल एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुनील दत्त पचैरी ने भी जोशी को माल्यार्पण कर सेवानिवृति पर शुभकामनाऐं दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब अध्यक्ष उमेश लवानिया, दीपक लवानिया, एम आर शर्मा, गोविन्द शरण शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, विनोद शर्मा, प्रमोद कल्याण, आदर्श मधुकर, राजेन्द्र जति, घनश्याम शर्मा, मुकेश कुमार, नीरज शर्मा, श्यामवीर सिंह, दीपक पुरी, दिलीप कुमार, ललितेश कुशवाह, अजय शेडवाल, दीना काका, मनीष पंवार सहित समस्त मीडिया कर्मियों ने उनका स्वागत, अभिनन्दन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन हेमेन्द्र शर्मा ने किया। 


    Previous
    Next

    Related Posts