Saturday, 29 August 2026

जयपुर जिले के समस्त अधिस्वीकृत पत्रकारगणों के लैपटॉप का स्पेसिफिकेशन का वैरिफिकेशन कार्य शनिवार, 10 फरवरी को कलक्ट्रेट के कमरा नंबर 230 में


जयपुर जिले के समस्त अधिस्वीकृत पत्रकारगणों के लैपटॉप का स्पेसिफिकेशन का वैरिफिकेशन कार्य शनिवार, 10 फरवरी को कलक्ट्रेट के कमरा नंबर 230 में

जयपुर जिले के समस्त अधिस्वीकृत पत्रकारगणों को सूचित किया जाता है कि लैपटॉप का स्पेसिफिकेशन का वैरिफिकेशन कार्य शनिवार, 10 फरवरी 2024 को कार्यालय समय प्रात: 10 बजे से सांय 6 बजे तक कलक्ट्रेट के कमरा नंबर 230 में किया जाएगा।

वैरिफिकेशन के लिए लैपटॉप यूनिट के साथ वांछित दस्तावेज यथा मूल विक्रय बिल, पेन कार्ड की स्व प्रमाणित कॉपी, अधिस्वीकरण कार्ड की स्व प्रमाणित कॉपी, कैंसिलड चैक की स्व प्रमाणित प्रति, संस्थान द्वारा जारी वर्तमान में कार्य नियोजित होने का प्रमाण पत्र लेकर आना आवश्यक है।


सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा निर्धारित स्पेसिफिकेशन से जुड़ी संपूर्ण प्रकार की जानकारी एवं अन्य तकनीकी जानकारी की पूछताछ हेतु सूचना सहायक श्री जगदीश चौधरी मोबाइल नंबर— 9694553344 से कार्यालय समय में संपर्क किया जा सकता है।

निवेदक जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, जयपुर


Previous
Next

Related Posts