


भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ अलका गुर्जर को लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत चार राज्यों की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और लक्ष्यदीप के लाभार्थी संपर्क अभियानों की ज़िम्मेदारी दी गई है। अभियान की अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर ने गुजरात और मध्यप्रदेश के लाभार्थी संपर्क अभियान की बैठक ली।
डॉ. अलका गुर्जर ने इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया। बैठक के दौरान गुजरात के संगठन महामंत्री भी मौजूद रहे। लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत देश के साठ करोड़ लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा।
भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर ने मध्यप्रदेश के भोपाल में बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मण्डल स्तर तक के पदाधिकारी केंद्र की योजनाओं के लाभार्थियां से संपर्क करेंगे। वहीं संपर्क अभियान के दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे। बैठक के दौरान मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला उपस्थित रहे।