Saturday, 29 August 2026

प्रशासनिक सुधार विभाग कि टीम ने किया ओचक निरीक्षण, मिले 326 राजपत्रित और अराजपत्रित कर्मचारी अनुपस्थित


प्रशासनिक सुधार विभाग कि टीम ने किया ओचक निरीक्षण, मिले 326 राजपत्रित और अराजपत्रित कर्मचारी अनुपस्थित

राज्य प्रशासनिक सुधार विभाग की निरीक्षण दल ने बुधवार को टोंक के सरकारी विभागीय कार्यालयों का ओचक निरीक्षण किया तथा 109 विभागों के कार्यालय के उपस्थिति पंजीकाए जब्त की गई। जिसमें कुल 326 राजपत्रित व अराजपत्रित कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए विभागीय उच्चाधिकारी को रिपोर्ट दी जाएगी।

प्रशासन सुधार एवं समन्वय (निरीक्षण )विभाग शासन सचिवालय जयपुर के उप शासन सचिव  एवं अतिरिक्त निदेशक रमेश चंद परेवा ने बताया की प्रशासनिक सुधार विभाग के निर्देशानुसार बुधवार को टोंक के सरकारी विभागों व कार्यालयों का ओचके निरीक्षण किया गया। जिसमें 109 विभागों की उपस्थिति रजिस्टर जब्त किए गए। इन विभागों के 229 राजपत्रित अधिकारियों में से 69 और 805अराजपत्रित कर्मचारियों में से 257कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने बताया कि राजपत्रित अधिकारियों की अनुपस्थित का प्रतिशत 30.13 और अराजपत्रित कर्मचारियों का 31.92 प्रतिशत हैं।

Previous
Next

Related Posts