Saturday, 29 August 2026

मुख्य सचिव पंत ग्रेटर नगर निगम के कार्यालय पहुंचे, पेंडेंसी को लेकर मांगा स्पष्टीकरण, उपस्थित रजिस्टर देखा, गायब मिलेअधिकारियोंके खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश


मुख्य सचिव पंत ग्रेटर नगर निगम के कार्यालय पहुंचे, पेंडेंसी को लेकर मांगा स्पष्टीकरण, उपस्थित रजिस्टर देखा, गायब मिलेअधिकारियोंके खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

मुख्य सचिव सुधांश पंत बुधवार सुबह अचानक जयपुर ग्रेटर नगर निगम के कार्यालय पहुंचे। सीएस पंत करीब 1 घंटे तक जयपुर नगर ग्रेटर निगम मुख्यालय में रुके। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं में जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने पत्रावलियों को देखा और अधिकारियों की उपस्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पेंडेंसी को लेकर मांगा स्पष्टीकरण कहां कि यह किसकी कमियो से हो रहा है उसे नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा जाए। पंत ने जयपुर नगर ग्रेटर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर भी देखा और अनुपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों केखिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव सुधांश पंत सुबह करीब 9.25 बजे ग्रेटर नगर निगम के मुख्यालय पहुंचे। इसके बाद उन्होंने ग्रेटर नगर निगम मुख्यालय में विभिन्न शाखाओं में जाकर निरीक्षण किया। सीएस पंत ने कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों-कर्मचारियों का उपस्थित रजिस्टर देखा। सीएस पंत ने गायब मिले कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लेने के निर्देश दिए और कहा कि भविष्य में इसमें सुधार कैसे किया जाए इस पर व्यवस्था नई कायम की जानी चाहिए ।

उन्होंने पत्रावलियों को देखा और अधिकारियों की उपस्थिति की जानकारी लेने का साथ ही पेंडेंसी को लेकर भी सवाल किए। वहीं ई-फाइलिंग और ग्रेटर नगर निगम के कामकाज को सुविधाजनक बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान आयुक्त रुक्मणी रियार भी मौजूद रहीं। आयुक्त रियार से ऑनलाइन कामकाज की जानकारी लेने के साथ समय पर काम करने की बात कही। 

Previous
Next

Related Posts