Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस जिताऊऔर कार्यकर्ताओं की पसंद से टिकट देगी लोकसभा चुनाव में: मुरारी लाल मीणा


कांग्रेस जिताऊऔर कार्यकर्ताओं की पसंद से  टिकट देगी लोकसभा चुनाव में: मुरारी लाल मीणा

पूर्व मंत्री मुरारीलाल मीणा ने कहा हैं कि कांग्रेस जिताऊ  व कार्यकर्ताओ की पसंद के व्यक्ति को हीं लोकसभा चुनाव में टिकट देगी।

टोंक -सवाई माधोपुर सीट से राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट को चुनाव लड़ाने के मामले मे कहा कि वह बड़े नेता हैं,पायलट साहब न सिर्फ चुनाव जितने की क्षमता रखते हैं बल्कि जिताने की भी क्षमता रखते हैं। वह चुनाव लड़े या नहीं ,लेकिन अब टोंक -सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट कांग्रेस जीतेगी।

पूर्व मंत्री मुरारी लाल मीणा ने रविवार को टोंक मे लोकसभा चुनाव संबंधी कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दो महीने की भाजपा सरकार से मजदूर, किसान, युवा सहित सभी वर्गो के लोग परेशान हो चुके हैं। अब लोकसभा चुनाव मे राजस्थान की जनता ऐसी गलती नहीं करेगी। मीणा ने भाजपा को कोसते हुए कहा कि भाजपा सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग करके विरोधियों के खिलाफ बदले की भावना से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा की आज का युवा बेरोजगारी, जनता महंगाई से परेशान हैं लेकिन केंद्र की भाजपा राममंदिर, हिंदुत्व के नाम से ब्लेकमेलिंग करके चुनाव जीतना चाहती हैं लेकिन अब देश में बड़ी क्रांति होंगी तथा भाजपा का सफाया हो जाएगा।उन्होंने कहा कि जनता, कार्यकर्ताओं से फीड बेक लेने के बाद कांग्रेस जिताऊ प्रत्याशी को हीं उम्मीदवार बनाएगी।

टोंक -सवाई ईमाधोपुर सीट के सामान्य वर्ग की होने के बावजूद कांग्रेस मीणा व भाजपा की तरफ से गुर्जर व्यक्ति को प्रत्याशी बनाए जाने संबंध सवाल का जवाब देते हुए पूर्व मंत्री मुरारीलाल मीणा ने कहा कि ऐसा नहीं हैं पार्टी जिताऊ व टिकाऊ प्रत्याशी को हीं टिकट देती हैं साथ हीं कार्यकर्ताओ की राय भी महत्वपूर्ण होती हैं।

इससे पूर्व लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सुझावों एवं रायशुमारी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी में बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश चुनाव समिति सदस्य एवं पूर्व मंत्री मुरारी लाल मीणा, जिला संगठन प्रभारी विधायक प्रशान्त शर्मा, एन.एस.यू.आई. प्रदेश अध्यक्ष व चुनाव समिति सदस्य विनोद जाखड़, टोंक-सवाईमाधोपुर क्षेत्र समन्वयक महेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामबिलास चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बैठक के बाद टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र से इच्छुक प्रत्याशियों से आवेदन प्राप्त किये गए तथा प्रत्येक कार्यकर्ता से अलग-अलग मिलकर फीडबेक लिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुरारी लाल मीणा ने कहा कि राज्य सरकार ने 2-3 महीनों में कोई कार्य नहीं किया है, आम जनता में सरकार के खिलाफ  आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास और सद्भावना पर चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के लोग विकास एवं रोजगार की बात नहीं करते उन्होंने कहा कि टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा महत्वपूर्ण सीट है। कार्यकर्ताओं के जो भी सुझाव है वह पार्टी हाई कमान को उनसे अवगत करा दिया जायेगा। जिद दौरान 10 लोगों ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना आवेदन दिया। विधायक प्रशान्त शर्मा, विनोद जाखड़, समन्वयक महेश शर्मा, रामबिलास चौधरी, बृजलाल मीणा, पूर्व विधायक कमल बैरवा, दिनेश चौरासिया आदि लोगों ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अपनी बात रखी तथा सामूहिक रूप से एक होकर अपने मतभेद, मनभेद भुलाकर कांग्रेस प्रत्याशी को सामुहिक रूप से जितवाने की बात कही।

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता जर्रार खान ने बताया कि सुनिल बंसल, देहात ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, सेवादल अध्यक्ष अब्दुल खालिक, पीपलू ब्लॉक अध्यक्ष जयनारायण मीणा, देवली ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा, मालपुरा ब्लॉक अध्यक्ष गोगाराम चौधरी, उनियारा ब्लॉक अध्यक्ष कमरूद्दीन, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज गुंजल, रामगोपाल मीणा, महावीर तोगड़ा, एन.एस.यू.आई. जिलाध्यक्ष राहुल चन्देल, हंसराज गाता, फोजू मीणा, युसुफ यूनिवर्सल, उप सभापति बजरंग लाल वर्मा, शब्बीर अहमद, हरिकिशन शर्मा, श्रीराम चौधरी, ब्रह्मप्रकाश गुर्जर, अजीज कुरेशी, सलीम नक़वी,धर्मेंद्र  सालोदिया,  टीकाराम मीणा, मेहमूद शाह, डॉ. गोपाल मीणा, महेश वर्मा, जयनारायण तिवारी, रामलाल संडीला, शकील पार्षद,नईमुद्दीन अपोलो,भंवर लाल चौधरी,सुभाष मिश्रा,अकबर गुलजार आदि के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous
Next

Related Posts