


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को अपरान्ह साढ़े तीन बजे ईसरदा बांध पहुंचेंगे। सीएम शर्मा करीबन आधा घंटे ईसरदा बांध रुकेंगे और बांध का निरीक्षण करेंगे तथा प्रगति कार्यों की जानकारी लेंगे।
मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर साढ़े बारह बजे जयपुर से प्रस्थान करके दोपहर 2 बजे कोटा जिले के नवनेरा बांध पहुंच करके बांध का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शर्मा नवनेरा डेम से रवाना होकर अपरान्ह साढ़े तीन बजे बनेठा के समीप ईसरदा बांध पहुंचेंगे जहां करीबन आधा घंटे डेम का अवलोकनकरेंगे। मुख्यमंत्री शर्मा बाद में जयपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री शर्मा पिछले दिनों एमपी के सीएम के साथ हुए ईआरसीपी के एमओयू के बाद इस योजना को लेकर गंभीर हैं जिन्होंने इस योजना से जुड़े सभी 13जिलों की पेयजल व सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास शुरू किए हैं।
मुख्यमंत्री शर्मा का टोंक जिले की उनियारा तहसील क्षेत्र के बनेठा के समीप बनास नदी में निर्माणाधीन ईसरदा बांध का निरीक्षण व प्रगति कार्यों की जानकारी के लिए आना उनकी ईआरसीपी को गति दिए जाने की सोच को दर्शाता हैं।
पूर्व सरकारी मुख्य सचेतक एवं टोंक के तत्कालीन विधायक महावीर प्रसाद जैन ने मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत के कार्यकाल में बीसलपुर बांध के ओवरफ्लो पानी को बनास नदी से होकर चंबल मे जाता था उसके लिए ईसरदा बांध निर्माण की मांग उठाई थी। जिसके पीछे यह सोच थी कि बीसलपुर बांध से टोंक जिले को तथा ईसरदा बांध से जयपुर जिले को पीने का पानी मिल सकें।
जिन्होंने इस पानी को रोक करके पानी का सदुपयोग किए जाने के लिए ईसरदा कॉपर डेम का निर्माण कराया था।बाद में इसके लिए ईसरदा बांध के रूप में बड़ा प्रोजेक्ट बनाया गया।इस बांध से दौसा व सवाईमाधोपुर जिले को पेयजल उपलब्ध कराए जाने कि योजना हैं।