Saturday, 29 August 2026

39 आरएएस अधिकारियों के किए तबादले,एपीओ चल रहे चल रहे आरएएस अधिकारियों को भी दी पोस्टिंग


39 आरएएस अधिकारियों के किए तबादले,एपीओ चल रहे चल रहे आरएएस अधिकारियों को भी दी पोस्टिंग

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर कार्मिक विभाग ने शुक्रवार दिए रात्रि को 39 आरए एस अधिकारियों के तबादला किए हैं। एपीओ चल रहे चल रहे आरए एस अधिकारियों को भी पोस्टिंग दी गई है। कार्मिक विभाग के प्रमुख शासन सचिव हेमंत गेरा ने यह आदेश जारी किए हैं।

कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केओएसडी देवाराम सैनी को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त बांसवाड़ा, आकाश तोमर को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अजमेर, पुरुषोत्तम शर्मा को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सीकर, लक्ष्मीकांत बालोत को भू-प्रबंध अधिकारी भीलवाड़ा लगाया गया है।

खाद्य आपूर्ति केमंत्री प्रताप सिंह खाचरिया के ओएसडी राजेश सिंह को अतिरिक्त निदेशक महिला अधिकारिता विभाग, महेंद्र कुमार शर्मा को अतिरिक्त आयुक्त उपनिवेशन विभाग बीकानेर (मु.) जैसलमेर, अरविंद सारस्वत को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त पाली और कैलाश चंद यादव को संयुक्त शासन सचिव शिक्षा (ग्रुप-6) विभाग जयपुर लगाया गया है।

डॉ. विभु कौशिक को अतिरिक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, आशीष कुमार शर्मा को अतिरिक्त निदेशक ओटीएस, राकेश कुमार गुप्ता को रजिस्ट्रार शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर, मेघराज सिंह मीणा को शासन उपसचिव खेल विभाग जयपुर लगाया गया है।

मिथलेश कुमार को एसडीएम डीग, चंद्रप्रकाश वर्मा को एसडीएम राजगढ़, अनुराग हरित को एसडीएम बूंदी, सुशीला मीणा को सहायक लोक सेवाएं प्रशासनिक सुधार विभाग जयपुर, मुक्ता राव को एडीएम जयपुर II शहर, निहारिका शर्मा को प्राधिकृत अधिकारी जयपुर विकास प्राधिकरण, डॉ. कृति व्यास को सहायक निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जयपुर, मनीषा चौधरी को एसडीएम जयपुर शहर दक्षिण, सविता शर्मा को एसडीएम नसीराबाद लगाया गया है।

Previous
Next

Related Posts