Saturday, 29 August 2026

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने 29 वां सत्येन्द्रपाल पाल सिंह मेमोरियल महाराजा कप का किया उद्धघाटन


यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने 29 वां सत्येन्द्रपाल पाल सिंह मेमोरियल महाराजा कप का किया उद्धघाटन

गोखले महाराजा एलुमनी एसोसिएशन द्वारा महाराजा कॉलेज ग्राउंड में 29 वां सत्येन्द्रपाल सिंह मेमोरियल महाराजा कप का उद्धघाटन यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने गर्ल्स क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्धघाटन किया।

गोखले महाराजा एलुमनी एसोसिएशन सचिव अरुण ढाका ने बताया कि राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति महोदया प्रोफेसर अल्पना कटेजा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उद्धघाटन मैच महारानी कॉलेज और सुबोध गर्ल्स कॉलेज के बीच खेला गया जिसमें सुबोध कॉलेज 54 रनों से विजयी रही। गोखले महाराजा एलुमनी एसोसिएशन कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में पहले गर्ल्स मैच होंगे उसके बाद बॉयज की क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। 10 फरवरी को इसका समापन समारोह महाराजा कॉलेज ग्राउंड में  आयोजित होगा। कार्यक्रम में जितेंद श्रीमाली चैयरमेन भवन निर्माण समिति ग्रेटर नगर निगम, समाजसेवी दिव्या तनेजा, महाराजा कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफेसर एस एन डोलिया, वाईस प्रिंसिपल ऋषिकेश मीणा, गोखले होस्टल वार्डन आरडी चौधरी, एसोसिएट वार्डन विजयपाल मीणा, असिस्टेंट प्रोफेसर मुकेश बैरवा, एसोसिएशन सरंक्षक अनिल मित्तल, स्व सत्येन्द्रपाल सिंह के साथी और कार्यक्रम संयोजक कँवरसेन यादव, कैग ऑडिटर अशोक दादरवाल, एसबीआई मैनेजर राकेश नगायच, अजय पुंडीर, पिंकसिटी ब्लडसेंटर चैयरमेन  राव राजेंद्र सिंह, सदस्य विजय निठारवाल, देवेंद्र महरिया ने शिरकत की।

कुलपति प्रोफेसर अल्पना कटेजा ने उदघोषणा में विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों  के साथ अगर कोई दुर्घटना होती है तो यूनाइटेड इंसुरेंस कम्पनी से बीमा राशि 10 लाख से बढ़ाकर 12 लाख कर दिया जो विश्वविद्यालय का एक महत्वपूर्ण सामाजिक सरोकार है। वही मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने छात्रों को भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने और दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने की अपील की।

सुबोध गर्ल्स कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महारानी कॉलेज के सामने 54 रनों से जीत दर्ज की। शनिवार को लॉ कॉलेज व सेंट जेवियर कॉलेज, दूसरा मैच महाराजा कॉलेज व जेएनयू  यूनिवर्सिटी के बीच खेल जाएगा।

Previous
Next

Related Posts