Saturday, 29 August 2026

पायलट ने मुख्यमंत्री शर्मा को लिखा पत्र, बीसलपुर बांध का ओवरफ्लो पानी टोरड़ी सागर बांध एवं घारेड़ा सागर में डालने की मांग


पायलट ने मुख्यमंत्री शर्मा को लिखा पत्र, बीसलपुर बांध का ओवरफ्लो  पानी टोरड़ी सागर बांध एवं घारेड़ा सागर में डालने की मांग

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिख करके बीसलपुर बांध के ओवरफ्लो  पानी को टोरड़ी सागर बांध एवं घारेड़ा सागर में डालने की मांग की है।

पायलट ने कहा कि बीसलपुर बांध के ओवरफ्लो के व्यर्थ बहने वाले पानी को, नहर का निर्माण करवाकर, इसके माध्यम से टोरड़ी सागर बांध एवं घारेड़ा सागर में डलवाया जाये। उन्होंने बताया कि इस नहर के निर्माण से क्षेत्र की उपजाऊ जमीन की सिंचाई हेतु किसानों को पानी उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों की लम्बे समय से उक्त प्रमुख मांग रही है और उनकी मांग के अनुसार ओवरफ्लो के पानी को टोरड़ी सागर बांध एवं घारेड़ा सागर में डलवाने के लिए शीघ्र नहर का निर्माण कराया जाना चाहिए।

उल्लेखनीय रहे पिछले विधानसभा चुनाव में सचिन पायलट ने टोंक विधानसभा क्षेत्र के टोडारायसिंह के दर्जनों गाँवो मे वायदा किया था की वह बीसलपुर बांध का ओवरफ्लो पानी टोरड़ीसागर व घारेड़ा मे डलवा करके किसानो को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराएंगे। लेकिन पांच साल तक राज्य मे कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद अपना चुनाव वायदा पूरा नहीं किया लेकिन अब भाजपा की सरकार ने आते हीं ईआरसीपी की स्वीकृति के बाद एवं मालपुरा विधायक कन्हैया लाल चौधरी के जन स्वास्थ्य मंत्री की शपथ लेते हीं टोरडी व घारेड़ा  सागर मे बीसलपुर से पानी डालने की घोषणा की थी, अब टोंक विधायक सचिन पायलट ने भी पत्र लिखा हैं।


Previous
Next

Related Posts