Friday, 20 September 2024

पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल की पत्नी चित्रा सिंह का अंतिम संस्कार,बेटे हमीर सिंह ने मुखाग्नि दी


पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल की पत्नी चित्रा सिंह का अंतिम संस्कार,बेटे हमीर सिंह ने मुखाग्नि दी

पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल की पत्नी चित्रा सिंह का गुरुवार को जोधपुर स्थित उनके फॉर्म हाउस पर अंतिम संस्कार हुआ। उनके बेटे हमीर सिंह ने मुखाग्नि दी।

मानवेन्द्र सिंह का गुरुग्राम के पास अस्पताल के इलाज चल रहा है । वह अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। पुत्र हमीर बेटी हर्षीणी गुरुवार को सुबह जोधपुर पहुंचे।

पाबू पूरा स्थित फार्म हाउस पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, अलवर के पूर्व सांसद भवर जितेंद्र सिंह,पूर्व प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र सिंह राठौड़, महेंद्र सिंह राठौड़, शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत ,हमीर सिंह भायल, मदन प्रजापत सहित तमाम भाजपा और कांग्रेस के जुड़े नेता मौजूद रहे।

उनके परिजन पार्थिव देह को लेकर जोधपुर एयरपोर्ट के निकट स्थित पाबूपुरा में उनके फार्म हाउस पर पार्थिव देह को लेकर आए। उनकी पुत्री के बाहर होने से पार्थिव देह को अंतिम दर्शनार्थ रखा था।

Previous
Next

Related Posts