Saturday, 29 August 2026

राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच हुआ एमओयू पूर्वी राजस्थान की जनता के साथ धोखा ईआरसीपी को लेकर केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री के बयान अलग अलग : राठौड


राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच हुआ एमओयू पूर्वी राजस्थान की जनता के साथ धोखा ईआरसीपी को लेकर केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री के बयान अलग अलग : राठौड

आरटीडीसी राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष अलवर लोकसभा क्षेत्र के समन्वयक कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि ईआरसीपी को लेकर राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार के बीच हुआ एमओयू पूर्वी राजस्थान की जनता के साथ धोखा है। राजस्थान को कितना पानी मिलेगा, इस पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री मुख्यमंत्री के बयान अलग- अलग हैं।

बुधवार को अजमेर में प्रेस कान्फ्रेंस में राठौड़ ने कहा कि जलशक्ति मंत्री ने मीडिया में बयान दिया कि राजस्थान को 2500 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी मिलेगा, जबकि विधानसभा में मुख्यमंत्री ने बयान दिया कि 3500 मिलियन क्यूबिक मीटर से भी अधिक पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना में 3921 एमसीएम पानी पेयजल एवं सिंचाई जल के रूप में 13 जिलों में देने की योजना थी। 13 दिसंबर 2022 को हुई रिवर इंटरलिंकिंग, विशेष समिति की 20वीं बैठक के मिनट्स को आधार बनाया गया है। इन मिनट्स में लिखा है कि राजस्थान के 13 जिलों को इस नई परियोजना से 1775 एमसीएम पानी ही उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय ऑरिजनल डीपीआर में 26 बांध शामिल थे।

अजमेर क्लब में काग्रेस कार्यकताओ से जनसंवाद के दौरान धर्मेन्द्र राठौड़ जिस मंच से कांग्रेसजन से एक जुट होने का आह्वान कर रहे थे, उसी मंच से वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व वरिष्ठ नागरिक कल्‍याण बोर्ड के उपाध्यक्ष एडवोकेट राजेश टंडन ने पार्टी में टिकट वितरण पर असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि पनौतियों को घर बैठाना होगा। इस अवसर पर आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र राठौड़, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल, पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया, पार्षद नौरत गुर्जर आदि ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए ध्रुविकरण करती है, भाजपा ने राजस्थान को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया हैl लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बना कर भेजेगी सभी कॉंग्रेसजन उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर मजबूती से कार्य करेंगे और उसे जिताकर भेजेंगेl वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस का  कार्यकर्ता नींव का पत्थर है और सब मिलकर सांप्रदायिक ताकतों का मुकाबला करेंगे l आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन राठौड ने इसके पहले कुन्दन नगर स्थित परम वीर चक्र, मेजर शैतान सिंह राजपूत छात्रावास व शिक्षण संस्थान में राज्य सभा सांसद नीरज डांगी के, सांसद कोष से 25 लाख की लागत से पुस्तकालय हॉल के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। 

इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव नौरत गुजर, उपाध्यक्ष कुलदीप कपूर, फखरे मोइन व गुलाम मुस्तफा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक ने भी अपने विचार व्यक्त किएl

 संवाद कार्यक्रम में भंवर सिंह राठौड़, पंकज छोटवानी, तौफीक खान, निमेश् चौहान, हेमंत जसोरिया, छोटू सिंह रावत, गणेश चौहान, चितलेश बंसल, राजा जैन, मनीष सेन, सुनील मोतियानी, श्याम प्रजापति, आरिफ खान, सोनल मौर्य, सुरजीत कपूर, अरुणा कच्छावा, विजय नागोरा, महेंद्र जोधा, राजेश गोडीवाल, दीनदयाल शर्मा, दिलीप सिंह राठौड़, सुनील केन, चंद्रशेखर बालोटिया, हेमंत जोधा, सुमित मित्तल, वसीम खान, कुशाल कोमल, विवेक कड़वा, ईश्वर टहल्यानी, विश्राम चौधरी, सम्राट उंटडा, मनीष सेठी, बनवारी लाल शर्मा, महेंद्र कटारिया, नरेश सोलीवाल, कमल कृपलानी, विकास चौहान, भवानी सिंह धाबाई, अशोक दौराया, अजहर खान, राधेश्याम पंवार, राजेश ओझा, हितेश जैन, पीयूष माथुर,  विकास खारोल, रमेश अलुदीया, निर्मल पारीक, विश्वेश पारीक, रवि दग्दी, पुष्पेंद्र ओझा, अर्जुन जोधावत, हेमराज खारोलिया, हेमसिंह, निर्मल दौसाया, रइस खान सुलेमानी, हरकेश जगरवाल, कमल किशोर गर्ग व रामसिंह रावत सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे l




Previous
Next

Related Posts