Saturday, 29 August 2026

हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार,इस्तीफा राज्यपाल को सोपा, झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे


हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार,इस्तीफा राज्यपाल को सोपा, झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे

हेमंत सोरेन को डी ने गिरफ्तार कर लिया है । अब झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे। उन्हें महागठबंधन (झामुमो, कांग्रेस, राजद) के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। डी  की हिरासत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

यहां से  डी उन्हें गिरफ्तार करके अपने कार्यालय ले गई है। 7 अधिकारियों की टीम दोपहर 1:15 बजे सीएम हाउस पहुंची थी। इससे पहले भी 20 जनवरी को  डी  ने साढ़े सात घंटे सोरेन से पूछताछ की थी।

हेमंत सोरेन को सुबह 10 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा। हेमंत सोरेन ने  डी  की कार्यवाही के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस पर गुरुवार सुबह 10.30 बजे सुनवाई होगी।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले महागठबंधन के पास बहुमत है। 81 सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा में बहुमत के लिए 41 विधायकों की जरूरत है। गठबंधन के पास 48 विधायक हैं, इनमें से 43 सदस्य चंपई सोरेन के साथ राजभवन पहुंचे थे।

    Previous
    Next

    Related Posts