Saturday, 29 August 2026

जयपुर शहर जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, 15 उपाध्यक्ष, 20 महासचिव, 30 सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक संगठन महासचिव, दो प्रवक्ता और दो सोशल मीडिया प्रभारी बनाए


जयपुर शहर जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, 15 उपाध्यक्ष, 20 महासचिव, 30 सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक संगठन महासचिव, दो प्रवक्ता और दो सोशल मीडिया प्रभारी बनाए

7 महीने के आखिर लंबे इंतजार के बाद जयपुर शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष आरआर तिवारी की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है । कार्यकारिणी में 71 नेताओं को पद दिए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने जयपुर जिला कार्यकारिणी के गठन के आदेश जारी किए हैं। जयपुर शहर जिला कांग्रेस जिला कार्यकारिणी में 15 उपाध्यक्ष, 20 महासचिव, 30 सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक संगठन महासचिव, दो प्रवक्ता और दो सोशल मीडिया प्रभारी बनाए हैं।

सीताराम शर्मा को संगठन महासचिव और अरविंद गर्ग को कोषाध्यक्ष बनाया है। 

15 उपाध्यक्ष: मोहम्मद सलीम, देवाराम राजोरिया, रामेश्वर प्रसाद शर्मा, गुलाम नबी, मदन सोलंकी, रामफूल मीणा, विजयपाल सिंह जादौन, गुलाम निजामुद्दीन,राजेश कुमार जोजोरिया,जगदीश शर्मा, हाजी उस्मान खान, पीडी शर्मा, शिवराज सिंह शेखावत, युगल किशोर शर्मा बबलेश, शेख महबूब अली को बनाया है।

20 महासचिव: सुनील आमेरिया, अमित तिवारी, राधा कृष्ण जांगिड़, आशा सिंघानिया, अतुल पारस, मास्टर रियाजुद्दी, विनय प्रताप भोपर, दिनेश व्यास, स्नेहलता भारद्वाज, रमेश कुमावत, राकेश कुमार जैन, बंशीधर शर्मा, मोहम्मद रफीक बाबा, विक्रम सिंह पंवार, हिना खान, शैलेश भार्गव, श्याम बिहारी गर्ग, हरीश लोगानी, साहिल खान, इमरान खान को बनाया है।

30 सचिव: सुनील जैदिया, सिराजुद्दीन खान, छगन करोल, रामफूल मीणा, शीला तिवारी, मुकेश कुमार शर्मा, लेखराज सैनी, मोहम्मद फहीमुद्दीन कुरैशी, इरशाद कुरैशी उर्फ टिल्लू, नरेश पंचोली, शाकिर मंसूरी, नितिन कुमार, मोहम्मद मंसूर आलम मन्नत, रोशन लाल शर्मा, मोतीलाल सैनी, राम प्रसाद गुर्जर, शंकर लाल मीणा, राजेंद्र मीणा, लाड कंवर राव, नीलम गौड़, आरिफा, ज्योति सिंह, सुभाष शर्मा जांगिड़, लोकेश कुमार सैनी, दीपक हर्ष, शबाना बीवी, रमेश राजा, हनीफ मोहम्मद पारा, दीपक धीर, दिनेश जांगिड़ को बनाया है।

सचिन चतुर्वेदी और मोहम्मद सद्दाम हुसैन को सोशल मीडिया प्रभारी और रतन सिंह भाटी और शत्रुघ्न शर्मा को प्रवक्ता बनाया है।




Previous
Next

Related Posts