Saturday, 29 August 2026

तालाबों व मोहल्लों में गंदगी देख नाराज हुई आयुक्त ममता नागर, जमादारों को दिए नोटिस के निर्देश


तालाबों व मोहल्लों में गंदगी देख नाराज हुई आयुक्त ममता नागर, जमादारों को दिए नोटिस के निर्देश

नगर परिषद टोंक आयुक्त ममता नागर ने बुधवार को टोंक के तालाबों व शहरी इलाकों में मिली गंदगी देख नाराजगी व्यक्त की। जिन्होंने सफाई निरीक्षक को संबंधित जमादारों को नोटिस दिए जाने के साथ हीं सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। नगर परिषद टोंक की आयुक्त ममता नागर ने शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। जिन्होंने धन्नातलाई, तेलियान तालाब सहित अन्य इलाकों में पहुंची तो लोगो ने सफाई नहीं होने साथ हीं कचरा नहीं उठाने, नालियों मे कीचड होने की शिकायत की। इतना हीं नहीं धन्ना तलाई में पानी का निकास नहीं होने व तेलियान तालाब की सफाई नहीं होने से आसपास के इलाकों में फेल रही दुग्रंध को लेकर भाजपा के ओमप्रकाश गुप्ता, अकबर खान आदि ने नाराजगी व्यक्त की। इतना हीं नहीं लोगो ने समय पर सफाई नहीं होने की शिकायत की तो आयुक्त ने खुद मोहल्लो का निरीक्षण किया तो गली मोहल्ले गंदगी से अटे पड़े मिले तो उन्होंने सफाई निरीक्षक सहित सफाई कर्मियों को लताड पिलाई। आयुक्त ममता नागर ने बताया कि टोंक कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, धन्ना तलाई व तेलियान तालाब के पानी के निकास तथा मानसून के समय शहर में पानी के भराव क्षेत्रों का जायजा लिया गया हैं जिसके लिए कार्य योजना बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि टोंक मे जहां नालियों कि आवश्यकता होंगी वहाँ नालिया तथा जहां बड़े नालों कि जरूरत होंगी वहाँ बड़े नालों का निर्माण किया जाएगा। आयुक्त ने बताया कि तेलियान व चतुरभुज तालाब के लिए डीपीआर बनाई गईं थी जिसकी स्वीकृति के बाद दो बार टेंडर भी किए गए थे लेकिन कोई सकारात्मक सहयोग नहीं मिलने से टेंडर नहीं हो सकें, अब अमृत योजना फेज 2में दुबारा टेंडर किए जाएंगे ताकि इनका सौन्दर्य करण किया जा सकें।

Previous
Next

Related Posts