Saturday, 29 August 2026

राठौड के अजमेर आगमन पर कॉंग्रेसजनों ने किया स्वागत बुधवार को कांग्रेस कार्यकताओं से करेगे जनसंवाद


राठौड के अजमेर आगमन पर कॉंग्रेसजनों ने किया स्वागत बुधवार को कांग्रेस कार्यकताओं से करेगे जनसंवाद

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता अलवर लोकसभा कोर्डिनेटर धर्मेंद्र राठौड़ 31 जनवरी बुधवार को दोपहर 12:15 बजे अजमेर क्लब में अजमेर के कॉंग्रेसजनों से जन संवाद करेंगे l

धर्मेंद्र राठौड़ मंगलवार को दोपहर में अपने पैतृक गांव नांद जाते समय कुछ समय के लिए आरटीडीसी होटल खादिम में रुके जहाँ स्थानीय कॉंग्रेसजनों प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल, शहर कांग्रेस महासचिव पार्षद नौरत गुजर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष व पार्षद हमीद चीता, भंवर सिंह राठौड़, गणेश चौहान, हेमंत जसोरिया व निमेश चौहान, भवानी धाबाई, आरिफ खान, युनुस शेख, राजेश ओझा, राजेश घोड़ीवाल, सम्राट उंटडा व निर्मल पारीक आदि पदाधिकारियों ने साफ़ा पहनाकर, माल्यार्पण कर व बुके भेंट कर स्वागत कियाl राठौड़ ने इन पदाधिकारियों से राजनैतिक चर्चा भी करी, इसके पश्चात राठौड़ नांद गांव के लिए प्रस्थान कर गये l

राठौड़ बुधवार को सुबह स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात दोपहर 12:15 बजे अजमेर क्लब में अजमेर के कांग्रेसजनों से संवाद करेंगे उसके पश्चात दोपहर लगभग 1:30 बजे अजमेर क्लब में ही मीडिया के बंधुओं से संवाद करेंगेl

Previous
Next

Related Posts