Saturday, 29 August 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किए श्रद्धासुमन अर्पित


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किए श्रद्धासुमन अर्पित

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर मंगलवार को गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शहीदों को याद किया गया। इस दौरान अजीम प्रेमजी संस्थान के युवा कलाकारों ने गांधी जी के प्रिय भजनों ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये, रघुपति राघव राजा राम, श्री राम जय राम, तू ही है तो सहारा‘ का गायन किया। 

इस अवसर पर जिला प्रमुख सरोज बंसल, जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, पूर्व विधायक कमल बैरवा, एडवोकेट नरेश बंसल, हरिप्रसाद बैरवा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारियों ने मौन रखकर बापू को स्मरण किया।



वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा सहित कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण सर्व धर्म प्रार्थना सभा, मौन धारण में भाग लेकर महात्मा गांधी को याद किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत के महान आदर्शों से पूरी दुनिया को रूबरू कराने वाले एवं सत्य एवं अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले, शांतिपूर्ण आंदोलन, प्रेम-भाईचारा व सत्याग्रह जैसी विरासत हमें बापू से ही मिली हैं,जिसकी राह पर आगे बढ़ हम भारत को जोड़ रहे हैं।कार्यक्रम में पूर्व विधायक कमल बैरवा, सरपंच संघ प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज फागणा, पार्षद सुनील बंसल, शब्बीर अहमद, मोहम्मद फिरोज नागोरी, सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिद, जर्रार खान, युसूफ यूनिवर्सल, फोजू राम मीणा, नसीम अंसारी, पूर्व डीआर मणिन्द्र बैरवा, देहात ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, शबाना, उप-सभापति बजरंग लाल वर्मा, सुरेंद्र रेगर, बाबूलाल वर्मा, विनोद मराठा, राजू रेगर, वसीम अकरम, शकील मियां, विक्रम सिंह आदि कांग्रेस जनों ने बापू को याद किया।



    Previous
    Next

    Related Posts