ऐसे तो थानेदार भी कहेगा कि मैं कुर्ते पजामे में आऊंगा, यह कैसे चलेगा, हिजाब को लेकर मुख्यमंत्री से बात करूंगा : डॉ. करोड़ी लाल मीणा
जयपुर में सोमवार को हिजाब को लेकर बवाल हो गया। हवा महल से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य गंगापोल इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम में भाग लिया था। स्कूल की छात्राओं का कहना था कि वार्षिक उत्सव में विधायक बालमुकुंद आचार्य ने आकर उन्होंने हमारे हिजाब को लेकर बातें की। धार्मिक नारे लगवाए, यह हमें कतई मंजूर नहीं है।
कृषिमंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा इस मामले को लेकर ने कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि अनुशासन के लिए जरूरी है कि सभी एक ड्रेस में आएं। ऐसे में कोई भी कुछ भी ड्रेस पहनकर आ जाएगा। उनका कहना था कि कोई थानेदार ही कह देगा कि मैं तो कुर्ते पायजामे में आऊंगातो यह कैसे संभव होगा। उन्होंने कहा कि कई देशों में तो हिजाब प्रतिबंधित है। मैं स्वयं मुख्यमंत्री से बात करूंगा कि सभी एक ड्रेस में आएं।