Saturday, 29 August 2026

आवारागिर्दी करने वाले युवक ने स्कोडा कार के मारी टक्कर, स्कूली छात्र हुआ घायल,इलाज के लिए अस्पताल भेजा


आवारागिर्दी करने वाले युवक ने स्कोडा कार के मारी टक्कर, स्कूली छात्र हुआ घायल,इलाज के लिए अस्पताल भेजा

मानसरोवर से पत्रकार कॉलोनी की ओर जाने वाले रास्ते पर टोरंटो गैस स्टेशन के सामने एक युवक द्वारा गलत साइड से तेज गति से आकर अपनी कार स्कोडा कार के टक्कर मार दी। इससे स्कोडा कार से पिता अपने पुत्र को स्कूल छोड़ने जा रहे थे।  स्कोडा कार में बैठे स्कूल बच्चे के चोट आई है जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया है। 

आवारागिर्दी करने वाले युवक की कार के पीछे की साइड नंबर प्लेट नहीं है, जबकि कार नंबर RJ 23CC 5545 सीकर का है। इस युवक ने दुर्घटना करने के बाद अपने साथियों को बुला लिया और झगड़ा करने लगा। पुलिस मौके पर पहुंची स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

Previous
Next

Related Posts