Saturday, 29 August 2026

इलेक्ट्रॉनिक्स रिसोर्सेज क़े बढ़ते उपयोग से पुस्तकालयों की भूमिका अहम: प्रोफेसर अरुण कुमार


इलेक्ट्रॉनिक्स रिसोर्सेज क़े बढ़ते उपयोग से पुस्तकालयों की भूमिका अहम:  प्रोफेसर अरुण कुमार

एसकेडी यूनिवर्सिटी और राजस्थान टेक्निकल लाइब्रेरी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस मल्टी डिसिप्लिनरी रिसर्च ट्रेंड्स एंड एप्रोच का समापन समारोह एसकेडी यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर स्वामी केशवानंद राजस्थान एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी बीकानेर के वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि आज इलेक्ट्रॉनिक्स रिसौर्सेस क़े बढ़ते हुए उपयोग से पुस्तकालयो की भूमिका बढ़ती जा रही है। 

पुस्तकालयों को डिजिटल लाइब्रेरीज क़े साथ-साथ इंस्टीट्यूशनल रेपोसिटरी क़े गठन पर भी ध्यान देना चाहिए। साथ ही पुस्तकालयों को अपने यूज़र्स तक एप्रोच भी बढ़ानी चाहिए और रिसर्चर्स को प्रत्येक स्टेप पर गाइड करना चाहिए। हमें स्टूडेंट की रीडिंग हैबिट बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए और लाइब्रेरी में संबंधित रिसोर्सेज की उपलब्धता निश्चित करनी चाहिए।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी, बीकानेर के अतिरिक्त कुलसचिव विट्ठल बिस्सा, एसकेआरएयू के अधिष्ठाता डॉ. पीके यादव, लैंडस्कैप एंड रेवेन्यू जेनेरेशन के एक्टिंग डीन डॉ. दाताराम, एक्सटेंशन एजुकेशन के डॉ. राजेश वर्मा, भारतीय जनता पार्टी के नेशनल स्पोक्स पर्सन मनोज यादव, कांफ्रेंस डायरेक्टर डॉ. डीवी सिंह एवं यूनिवर्सिटी ऑफ़ काश्मीर के प्रोफेसर फारूक अहमद मलिक ने भी अपने विचार साझा किये। 

कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन टेक्निकल सेशन में तीन विशेष इनवाइटेड टॉक रखे गए जिसमें  स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर भोपाल के डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ. मुकेश पाठक ने रिसर्च डाटा मैनेजमेंट, भारतीय स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी के लाइब्रेरियन डॉ. भूप सिंह  ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स फॉर रिसर्च स्कॉलर विषय पर विचार रखे। इसी सेशन में  श्यामसुंदर शर्मा और डॉ. अनामिका द्वारा इंपैक्ट ऑफ डिजिटल कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी ट्रांसपोर्टेशन इन लाइब्रेरीज, सुनीता पवार रिसर्च स्कॉलर एसकेडी यूनिवर्सिटी ने इनफार्मेशन कम्युनिकेशन सर्विसेज इन लाइब्रेरी एक्सेस टू चिल्ड्रन विथ स्पेशल नीड, मिस्टर सुदेश व डॉ. श्यामवीर ने दी हाइड्रोकेप्टिक एसिड, डॉ. मानिकचंद सोनी, रवि गौतम व अमित कुमार सुथार ने फील्ड ऑफ अपॉर्चुनिटी, ओम प्रकाश वैष्णव ने ऑब्सटेकल्स इन रिसर्च, कुमार अब्बास ने प्रेक्टिस ऑफ क्वालिटी रिसर्च पेपर, कैलाश कंवर ने सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स एंड कंट्रीब्यूशन ऑफ़ भारत, मीनाक्षी व डॉ. नीरज दुबे द्वारा ट्रेंड्स एंड रिफ्लेक्शन ऑफ इंडियन इन राजा राव नोवेल्स कथापुरा, सुषमा गोस्वामी ने लाइब्रेरी नेटवर्क्स व  डॉ. रुचि शर्मा ने करंट एंड फ्यूचर चैलेंज इन लॉ पर रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए।

ऑनलाइन प्रेजेंटेशन में प्रोफेसर माणकचंद सोनी डीन फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट ने कंपैरिजन ऑफ लीडरशिप ट्रैक्स लोड राम एंड लॉर्ड कृष्णा, मिस साद एंड मिस्टर रोशन ख्याल पैराडाइज ऑफ़ लॉ एजुकेशन एंड लॉ लाइब्रेरीज इन इंडिया की स्पेशल रेफरेंस टू अलीगढ़ डिस्टिक, मिस पूनम रानी मोहम्मद कलाम शेख अख्तर हुसैन ने मीटिंग दी लिटरेचर ओं ओपन साइंस रिसर्च, डॉ. शैलेंद्र सिंह मिस्टर मोहम्मद फरहान ने मोटिवेशनल सेक्रेट्री फॉर मैनेजमेंट स्टूडेंट ऑफ़ अलीगढ़ डिविजन भरत चौहान डॉक्टर और सुरेश बाबू ने लेवरेजिंग इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी का उबिक्वाइट्स डेवलपमेंट, मधुबनी द प्रोटेक्शन ऑफ़ इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट इन इंडिया डॉ. भारती तलदार, पटेरोकार्पस मर्सुपुर विजयसार, मिस नेहा भादू सोशियो कल्चरल स्टडी ऑफ़ रोहिणतम मिस्ट्रीज, ज्योति मिश्रा रिसर्च स्कॉलर एसकेडीयू ने भी अपना पेपर प्रजेंट किया। 

राजस्थान टेक्निकल लाइब्रेरी एसोसिएशन ने पुस्तकालय विज्ञान और इसकी सर्विसेज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को कुछ पुरस्कार भी दिए इसमें आरटीएलए बेस्ट टेक्निकल लाइब्रेरियन अवार्ड 2021 डॉ. भींचर लाइब्रेरियन स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, आरटीएलए बेस्ट टेक्निकल लाइब्रेरियन अवार्ड 2022,  डॉ. नीतू गुजरान लाइब्रेरियन बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पिलानी को और आरटीए बेस्ट टेक्निकल लाइब्रेरियन अवार्ड 2023 का डॉ. मुकेश पाठक डिप्टी लाइब्रेरियन स्कूल आफ प्लैनिंग एंड आर्किटेक्चर भोपाल को दिया गया।

कार्यक्रम में लाइब्रेरी साइंस में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रोफेशनल्स का सम्मान किया गया। आरटीएलए महारत्न अवार्ड एसकेडी यूनिवर्सिटी हनुमानगढ़ के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजकुमार भाकर को दिया गया। वहीं आईटीएलए  ने विभूषण अवार्ड 2015 को प्रोफेसर डॉ. डीवी सिंह फॉर्मर यूनिवर्सिटी लाइब्रेरियन, दिल्ली यूनिवर्सिटी को दिया गया। 

श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन दिनेश कुमार जुनेजा ने अतिथियों का स्वागत किया। कुलपति प्रोफेसर रतनलाल गोदारा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रोफेसर वैभव श्रीवास्तव, कुलसचिव डॉ. सीएम राजोरिया, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. संजय मिश्रा सहित देशभर से स्कॉलर्स, टीचिंग स्टाफ और स्टूडेंट्स उपस्थित रहे। संचालन डॉ. ललित त्यागी और संगीता पवार ने किया।



    Previous
    Next

    Related Posts