Saturday, 29 August 2026

मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक, सामरिक, किसान कल्याण, गरीब कल्याण के साथ ही देश का सांस्कृतिक गौरव बढ़ा: सीपी जोशी


मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक, सामरिक, किसान कल्याण, गरीब कल्याण के साथ ही देश का सांस्कृतिक गौरव बढ़ा: सीपी जोशी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा के पास जो विजन है वह देश की किसी पार्टी के पास नहीं है। हमारा लक्ष्य सभी 25 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करना है। मीडिया के क्षेत्र में कंटेट सबसे महत्वपूर्ण चीज होता है। हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 साल के ऐतिहासिक कार्यों को लेकर जनता के बीच जाना है। बीते 50-60 सालों में जो काम नहीं हो पाए पीएम मोदी ने वो काम महज 10 साल में करके दिखाए हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन बिल पास होने से महिलाओं का मान बढ़ा है, ऐतिहासिक, सामरिक, किसान कल्याण, गरीब कल्याण के साथ ही देश का सांस्कृतिक गौरव बढ़ा है। 

भाजपा मुख्यालय पर शनिवार को मीडिया कार्यालय मेंबोलते हुए सीपी जोशी ने कहा कि मीडिया कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पीएम मोदी की लोककल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करना चाहिए। इसके लिए विषय पर पकड़ और प्रभावी वक्तव्य रखना आवश्यक है। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि हमारी प्रदेश सरकार ने 100 दिन की कार्ययोजना बनाकर काम करना शुरू कर दिया। हमने पेपर लीक के खिलाफ एसआईटी का गठन कर इसमें लिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। आज प्रदेश में अपराधियों को रात रातभर नींद नहीं आ रही। कांग्रेस के लोग जो पेपर लीक में लिप्त थे उन्हे डर लगने लगा है कि कहीं जांच के दायरे में हम ना आ जाएं। हमने सीएम अन्नपूर्णा योजना के तहत खाद्य सामग्री की गुणवत्ता में सुधार किया है। सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाना है, विधानसभा चुनावों की तरह लोकसभा चुनावों में भी हमें आक्रामक शैली से काम करना है, रक्षात्मक शैली से नहीं। 

Previous
Next

Related Posts