


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को दैनिक नवज्योति के द्वारा आयोजित बिरला सभागार में आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में शिरकत की।
मुख्यमंत्री शर्मा ने 'देश राग' में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभावान कवियों के काव्य पाठ का श्रवण किया। इस सुअवसर पर सुविख्यात कवि विनीत चौहान एवं संजय झाला से आत्मीय भेंट कर उनका अभिनंदन किया व स्वर्णिम भविष्य की मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित की।