


आखिर मुख्यमंत्री बनने के करीब डेढ़ महीने बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से उनके 13 नंबर सरकारी बंगले पर जाकर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक क्षेत्र मेंचर्चा का विषय बन गया हैकि आखिर मुख्यमंत्री शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी की जयपुर यात्रा के बादक्यों मुलाकात की है। मुख्यमंत्री शर्मा करीब 35 मिनट तक पूर्व सीएम राजे आवास में रहे। मुख्यमंत्री शर्मा और पूर्व सीएम राजे दोनों के बीच हुई इस मुलाकात के कई राजनीतिकअर्थ निकाले जा रहे हैं। गुरुवार को पीएम मोदी जयपुर आए थे। एयरपोर्ट पर सीएम भजनलाल शर्मा के साथ पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी मौजूद थीं। अब इसके अगले दिन मुख्यमंत्री शर्मा का पूर्व सीएम राजे से मिलने पहुंचना, दिल्ली से मिले किसी संदेश का भी इशारा माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि मुख्यमंत्री बनने के बाद भजनलाल शर्मा शिष्टाचार के नाते भी पूर्व सीएम राजे से मिलने नहीं गए थे।