Saturday, 29 August 2026

75 वे गणतंत्र दिवस पर पत्रकार कॉलोनी में सेवानिवृत आईएएस मनोज शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर, विकास समिति अध्यक्ष कानाराम कड़वा ने तिरंगा फहराया, कॉलोनी की समस्या के लिए सामूहिक प्रयास जरूरत,मैं करूंगा सहयोग : शर्मा


75 वे गणतंत्र दिवस पर पत्रकार कॉलोनी में सेवानिवृत आईएएस मनोज शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर, विकास समिति अध्यक्ष कानाराम कड़वा ने तिरंगा फहराया, कॉलोनी की समस्या के लिए सामूहिक प्रयास जरूरत,मैं करूंगा सहयोग : शर्मा

मानसरोवर में स्थित पत्रकार कॉलोनी विकास समिति के तत्वाधान में 75 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत अधिकारी मनोज शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर शर्मा और समिति अध्यक्ष कानाराम कड़वा ने तिरंगा फहराया।  समिति के अध्यक्ष कानाराम कड़वा ने मुख्य अतिथि मनोज शर्मा का और महासचिव नरेंद्र सर्वोदय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्यामसुंदर शर्मा का माल्यार्पण स्वागत किया।

मुख्य अतिथि सेवानिवृत आईएएस अधिकारी मनोज शर्मा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आज सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के आम नागरिक भाग्यशाली हैं कि उनका विधायक मुख्यमंत्री पद पर आसीन हैं। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के लिए अब हमें भड़काने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि हमारे जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के समक्ष अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सब मिलकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब हमारा अधिकार मुख्यमंत्री शर्मा पर अधिक है क्योंकि हम उनके मतदाता हैंऔर समस्या का समाधान करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है।अब हमें तो अपनी समस्याओं को उनके पास तक विधिवत रूप से पहुंचने की ही जरूरत है। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि वे भीपत्रकार परिवार से ही है ऐसे में यहां की समस्या के समाधान मेंजो भी सहयोग होगा मैं करने के लिए तैयार रहूंगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर शर्मा ने मुख्य अतिथिमनोज शर्मा और कार्यक्रम में मौजूद पत्रकार कॉलोनी के निवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने पत्रकार कॉलोनी की समस्याओं के बारे में बताया कि यहां गैस सिलेंडर चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है जिसकी शिकायत मुहाना पुलिस थाने में दर्ज भी की गई है। इसके अलावाकई गलत गतिविधियां भी यहां चल रही है उसे रोके जाने के लिए सभी को सामूहिक रूप से प्रयास करने पड़ेंगे। 

उन्होंने कहा कि 1 फरवरी से पत्रकार कॉलोनी में कड़ी निगरानी रखने के लिए चौकीदार लगाए जाने की जरूरत है। इस बात को लेकर सभी ने समर्थन किया और कहा कि पिछले दिनों मानसरोवर के एसीपीअभिषेकशिवहरे और मुहाना थाने के थाना अधिकारी डॉ. गौतम डोटासरा के आश्वासन के बाद पत्रकार कॉलोनी में ग्रस्त लगना शुरू हो गया है। इसके लिए पुलिस का आभार जताया। कार्यक्रम में पत्रकार कॉलोनी में सीवरेज लाइन डलवाने और नया पुलिस थाना स्थापित करने के लिए हमारे विधायक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तक लिखित में शिकायत भेजने का निर्णय किया गया।

महासचिव नरेन्द्र सर्वोदयी ने राम मंदिर को लेकर अपनी रचना प्रस्तुत की,मैडम पुष्पा शर्मा ने आजादी के दीवानों के संबंध में बेहतर गीत प्रस्तुत कियाऔर किरण कुमावत ने ए मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी गीत गाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देने का काम किया । 

कार्यक्रम में पत्रकार मोहन मंगलम,अजीत तिवारी,जय गोपाल ,मानसिंह मंगराल, बीएस गुप्ता, डॉ. जेपी गुप्ता, नवीन चांदना, मदन जैन, डॉ.जय श्री सक्सेना, गीता गुप्ता,पियूष शर्मा , अंकुर गोयल,पुष्पा शर्मा, प्रियंका जैन सहित कॉलोनी के लोग मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts