Saturday, 29 August 2026

पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य के लिए राजस्थान का पंछी टोंक ब्यूरो चीफ रोशन शर्मा सम्मानित


पत्रकारिता में उत्कृष्ट  कार्य के लिए राजस्थान का पंछी टोंक ब्यूरो चीफ रोशन शर्मा सम्मानित

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने शुक्रवार  को राजस्थान का पंछी और राष्ट्रीय सहारा टोंक के व्यूरो चीफ रोशन शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित गया।

पुलिस लाइन परेड ग्राउंड टोंक में शुक्रवार को  राज्य के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू -जल मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने  आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में रोशन शर्मा को प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

समारोह में सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, जिला प्रमुख सरोज बंसल, जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, सीईओ अशोक कुमार त्यागी, एसडीएम कपिल शर्मा, एडवोकेट राजेंद्र पराणा, नरेश बंसल समेत जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Previous
Next

Related Posts