Saturday, 29 August 2026

75 वां गणतंत्र दिवस विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने निवास और विधानसभा भवन पर किया झण्डारोहण


75 वां गणतंत्र दिवस विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने निवास और विधानसभा भवन पर किया झण्डारोहण

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को 75 वे गणतन्त्र  दिवस के अवसर पर अपने निवास और राजस्थान विधान सभा में झण्डारोहण किया।  विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने गणतन्त्र दिवस की सभी लोगों को शुभकामनाएं दी। 

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा यह अवसर नई पीढ़ी को देखने को मिल रहा है उसके पीछे हमारे बहुत से देशवासियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा हमें देश को आगे बढ़ाना है। इसके लिए सभी लोगों को राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी निभानी होगी। हम जहां हैं वहां से अपने काम की शुरुआत करें ईमानदारी से करें निष्ठा से करें तो आज के समय में यही सच्चे अर्थों में देश सेवा होगी। हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। राष्ट्र के लिए सभी को मिल जुल कर कार्य करना होगा।

विधानसभा में गणतन्त्र  दिवस पर समारोह का शुभारम्भ वन्देमातरम से हुआ। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने झण्डारोहण किया और पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्र गान प्रस्तुत किया गया। समारोह में विधायकगण एवं पूर्व विधायकगण सहित प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा, विधानसभा के अधिकारीगण व कर्मचारीगण भी शामिल हुए। 

Previous
Next

Related Posts