


75 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने अस्थाई निवास जयपुर के ऑफिसर्स ट्रेनिंग स्कूल(ओटीएस) और बड़ी चौपड़ पर तिरंगा फहराया।
तिरंगा फहराने के बाद मुख्यमंत्री शर्मा ने वहां मौजूद अपने सुरक्षा कर्मियों और कार्यालय निवास पर काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ फोटो खिंचवाए और उन्हें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।
इस बार यह पहला मौका था जब मुख्यमंत्री शर्मा गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने सुरक्षा कर्मियों और कार्यालय तथानिवास पर कार्यरत करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों सेआत्मीयता के साथ मिले। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख शासन सचिव की रविकांत,ओटीएस संस्थान के प्रमुख नवीन महाजन सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।