Saturday, 29 August 2026

गणतंत्र दिवस समारोह-2024 पूर्व संध्या पर आरएसी द्वारा शहीद स्मारक पर बैण्ड वादन


गणतंत्र दिवस समारोह-2024 पूर्व संध्या पर आरएसी द्वारा शहीद स्मारक पर बैण्ड वादन

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आरएसी बैंड द्वारा एसएमएस स्टेडियम स्थित शहीद स्मारक पर  महानिदेशक पुलिस साइबर सुरक्षा डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा के मुख्य आतिथ्य मे बैण्ड वादन किया गया। 

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस आरएसी विशाल बंसल ने बताया कि आम नागरिकों के लिए किए गए इस बैण्ड वादन में सेंट्रल बेंड, हाड़ी रानी बैगपाइपर बेंड के साथ ही आरएसी एवं जयपुर पुलिस बैण्ड द्वारा अत्यंत आकर्षक मधुर स्वर लहरियां बिखेरी गई।

इस अवसर पर डीजी राजेश निर्वाण, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सर्व संजय अग्रवाल, वी के सिंह, संजीब नार्झरी, सचिन मित्तल, बिपिन पाण्डे, हवासिंह घुमरिया, आईजी राजेंद्र सिंह, अनिल टांक, गौरव श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे। 

अतिरिक्त महानिदेशक बंसल ने बताया कि आम नागरिकों के लिये किये जा रहे इस बैण्ड वादन में सेंट्रल बेंड, हाड़ी रानी बैगपाइपर बेंड के साथ ही आरएसी बेंड द्वारा अत्यंत आकर्षक मधुर स्वर लहरियां बिखेरी गई। इस अवसर पर भारी संख्या में दर्शकों ने भी बेंडवादन की सुरीली धुनों का आनन्द लिया। 

Previous
Next

Related Posts