Saturday, 29 August 2026

जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने रेन बसेरो का किया निरीक्षण, दिए निर्देश -लोगो को कोई तकलीफ नहीं हो


जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने रेन बसेरो का किया निरीक्षण, दिए निर्देश -लोगो को कोई तकलीफ नहीं हो

जिला कलक्टर डॉ.सौम्या झा ने बुधवार की रात को अचानक टोंक शहर के अग्निशमन केंद्र एवं रोडवेज बस स्टैंड स्थित रैन बसेरों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में जिला कलक्टर ने रेन बसरो में ठंड से बचने के लिए लोगो के लिए रजाईयों, कंबल सहित अन्य व्यवस्थाओ  की जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिए की रेन बसेरो में रुकने वाले लोगो को किसी तरह की तकलीफ नहीं हो इसकी सुनिश्चितता की जाएं, इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा के बुधवार की रात को अचानक रेन बसेरो में पहुंचने से रेन बसेरो की ड्यूटी मे लगे कार्मिकों में ह्ड़कंप मच गया।

Previous
Next

Related Posts