Saturday, 29 August 2026

श्री राम कलेण्डर का विमोचन, महंत दुबे ने कहा -श्रीराम मंदिर निर्माण की बधाई, लेकिन अभी मथुरा व काशी बाकी


श्री राम कलेण्डर का विमोचन, महंत दुबे ने कहा -श्रीराम मंदिर निर्माण की बधाई, लेकिन अभी मथुरा व काशी बाकी

अयोध्या में श्री राम मंदिर में श्रीराम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह मे शामिल होने के बाद बुधवार को टोंक पहुंचे भाजपा से टोंक -सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने सांसद निवास में भगवान श्रीराम के कलेण्डर का विमोचन किया।

समारोह में राष्ट्रीय रक्षा संगठन टोंक के जिलाध्यक्ष एवं श्रीगोपाल जी महाराज मंदिर टोंक के महंत सुरेश दुबे ने भगवान श्रीराम की महत्ता बताते हुए श्रीराम मंदिर निर्माण की बधाई देते हुए कहा कि अभी मथुरा,काशी बाकी है। उन्होंने 22जनवरी को ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि टोंक ही नहीं विश्व में कई अनुष्ठान हुए जिससे वायु मंडल भी शुद्ध हुआ। उन्होंने सभी सनातनियों से आव्हान किया कि वह अपनी संतानों को मंदिर जाने के लिए प्रेरित किया जाएं ताकि धर्म राष्ट्र का निर्माण हो सकें।

सांसद जौनापुरिया ने कहा कि राम मन्दिर बनना हम सबका सौभाग्य है, जब -जब भी धरती पर अत्याचार हुए है तब-तब किसी न किसी रुप में श्री राम का जन्म हुआ , श्री कृष्ण का जन्म और आज धरती पर नरेन्द्र मोदी साक्षात भगवान का रुप है, जिनकी आखों में वो बात झलकती है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा ने श्रीराम जन्म भूमि आंदोलन के अनुभव सुनाते हुए कहा कि उस समय जय श्रीराम का नारा लगाना भी जेल जाने का सर्टिफिकेट होता तथा लेकिन आज वह बलिदान व मेहनत सफल हुई है कि हमने अपनी आँखों से श्रीराम मंदिर में श्रीराम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं मंदिर निर्मान होते देख रहे है।कार्यक्रम में शहर के मन्दिरों के पुजारी और वरिष्ठजनों कों सांसद ने धोती कुर्ता देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम मे कंकाली माता जी के मंदिर के महंत दुर्गा लाल गोस्वामी, महेश शर्मा , जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व सभापति नगर परिषद टोंक लक्ष्मी जैन, जिला महामन्त्री प्रभु बाडोलिया, विष्णु शर्मा, निवाई पंचायत समिति प्रधान रामअवतार लाँगड़ी भी उपस्थित थे।तत्पश्चात सांसद जौनापुरिया ने नगरफोर्ट में आयोजित श्री श्याम प्रतिष्ठा महोत्सव के भागवत कथा कार्यक्रम में पहुचकर कथा का ज्ञानामृत ग्रहण करके आशीर्वाद प्राप्त किया एवं जगत कल्याण की कामना की।

Previous
Next

Related Posts