Saturday, 29 August 2026

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या दौरा कर रामलाल के करेंगे दर्शन, 12 फरवरी को राजस्थान का है नंबर


भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या दौरा कर रामलाल के करेंगे दर्शन, 12 फरवरी को राजस्थान का है नंबर

भाजपा के केंद्रीय संगठन ने देश के प्रदेशों में भाजपा की सरकार के शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कैबिनेट के सदस्यों को अयोध्या में रामलला मंदिर के दर्शन करने के निर्देश दिए हैं। भाजपा ने अलग-अलग तारीख  में रामलाल के दर्शन के कार्यक्रम घोषित किया है।

31 जनवरी को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा अपने कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करेंगे।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूरी कैबिनेट 1 फरवरी को रामलला के दर्शन करने का कार्यक्रम तय किया गया है।

2 फरवरी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करेंगे। महाराष्ट्र कैबिनेट 5 फरवरी को रामलला के दर्शन करेगी।अरुणाचल के मुख्यमंत्री प्रेमा कंडू 6 फरवरी को कैबिनेट के साथ करेंगे दर्शन। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कैबिनेट के साथ 9 फरवरी को रामलला के दर्शन करेंगे।

12 फरवरी को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी कैबिनेट के साथ दर्शन करेंगे।15 फरवरी को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करेंगे।

असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा 22 फरवरी को अपनी कैबिनेट के साथ दर्शन करेंगे। 24 फरवरी को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पूरी कैबिनेट के साथ करेंगे रामलला के दर्शन करेंगे। 4 मार्च को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कैबिनेट के साथ भगवान श्री राम के दर्शनकरने का कार्यक्रम तय किया गया है।

Previous
Next

Related Posts