


सुभाष चंद्र बोस की जयंती मंगलवार को टोंक में भारतीय शिक्षा प्रचार समिति की तरफ से आदर्श विद्या निकेतन पुरानी टोंक व सरस्वती माध्यमिक विद्या निकेतन यज्ञ के बालाजी के छात्र -छात्राओं की तरफ पथ संचलन निकाला गया। जो मुख्य बाजारों से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस सर्किल पहुंचे जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
पुरानी टोंक के आदर्श विद्या निकेतन एवं यज्ञ का बालाजी के समीप सरस्वती विद्या निकेतन के छात्र -छात्राओं ने घोष के साथ कदम ताल करते हुए शहर के मुख्यबाजारों से पथ संचलन निकाला। जिसमे भगवान श्रीराम तथा अयोध्या मे श्रीराम मंदिर के कट आउट व सजीव झाकियां भी शामिल थी जिसका जगह- जगह लोगेां ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। पथ संचलन सुभाष सर्किल पहुंचा जहां सुभष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पथ संचलन श्री रामलीला मैदान पहुंच करके सभा मे परिवर्तित हो गया। जिसमे महेश शर्मा, राजेश शर्मा, दिनेश शर्मा, शंकर प्रजापत, दुर्गा लाल आदि मौजूद थे।
वहीं भारत विकास परिषद, व्यापार महासंघ,सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं व स्थानीय व्यापारियों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती पराक्रम दिवस मंगलवार को सुभाष सर्किल स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्र्यापण व पुष्पार्चन करके भारत की आजादी में नेताजी के शौर्य व योगदान का स्मरण किया। तुम मुझे खून दो, मैं तम्हें आजादी दूंगा के उद्घोषक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को विवेकानन्द सीनियर सैकण्डरी स्कूल के स्काउट्स ने विविध पिरामिड बनाकर नेताजी को सलामी दी।कार्यक्रम में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी हितेश कुमार,भारत विकास परिषद अशोक शर्मा डिग्गी,अशोक कासलीवाल, रमेश काला,व्यापार महासंघ के अध्यक्ष मनीष बंसल, माधवदास बालानी ,भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता, भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ की प्रदेश सह संयोजक नीलिमा सिंह, राजेश मंगल, सुरेश जाजू, शेष काहल्या, निर्मेश जैन, विनोद खटोड, विवेक काला, सागर सिंह एवं सीताराम आदि मौजूद थे।