


पीसीपीएनडीटी अधिनियम व सरकार की ओर से कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए शुरू की गई मुखबिर योजना की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार को स्वास्थ्य भवन टोंक से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा करके रवाना किया गया।
यह प्रचार वाहन तीन दिवस तक टोंक शहर के विभिन्न चैराहों पर घूम-घूम करके ऑडियो व पेम्पलेट्स के माध्यम से आम जन से भ्रूण के लिंग की जॉच नही कराने व बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच रखने की जानकारी दी जाएगी। इस प्रकार के प्रचार-प्रसार उपखण्ड स्तर तक भी किया जाएगा।