Saturday, 29 August 2026

टोंक पुलिस ने 2 करोड़ 42 लाख 70 हजार के 150 टन अवैध क्र्वाटस व 6 डम्बर जब्त किए , आधा दर्जन मामले दर्ज ,4 व्यक्तियो को किया गिरफतार


टोंक पुलिस ने 2 करोड़ 42 लाख 70 हजार के 150 टन अवैध क्र्वाटस  व 6 डम्बर जब्त किए , आधा दर्जन मामले दर्ज ,4 व्यक्तियो को किया गिरफतार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश के बाद अवैध खनन के खिलाफ टोंक पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज ने जिले के थानाधिकारियों को दिये गये सख्त निर्देशों के तहत अवैध खनन  व परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

सोमवार को अवैध खनन व परिवहन के विरूद्ध खनिज विभाग के साथ थाना बरोनी द्वारा संयुक्त कार्रवाई में लगभग 2 करोड़ 42 लाख 70 हजार रूपये कीमत के 150 टन अवैध क्र्वाटस (सफैद पत्थर) सहित 6 डम्बर जब्त करके 6 मामले दर्ज किये एवं 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक के मुताबिक अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग के साथ थाना मेहन्दवास एवं पीपलू ने 5 लाख 39 हजार रूपये कीमत का 770 टन अवैध बजरी स्टाॅक जब्त किया  है।

Previous
Next

Related Posts