Saturday, 29 August 2026

ऐतिहासिक श्रीराम लला की शोभायात्रा, श्रीराम की जयकारों व मोदी -मोदी के जय घोष से गूँजा टोंक


ऐतिहासिक श्रीराम लला की शोभायात्रा, श्रीराम की जयकारों व मोदी -मोदी के जय घोष से गूँजा टोंक

अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत सोमवार की शाम को शंकरपुरा चौराहा से कम्पू युवा टीम की तरफ से भव्य श्री राम शोभायात्रा निकाली गईं।करीबन दो किमी लम्बी शोभायात्रा मे डीजे पर नाचते कूदते हजारों राम भक्त श्री राम की जयकारों व मोदी -मोदी के नारों के साथ हाथों में श्रीराम के भगवा ध्वज लहराते हुए चल रहे थे।

शोभायात्रा का जगह -जगह पुष्प वर्षा तथा भव्य आतिशबाजी से स्वागत किया गया। जिसमे  आश्वारोही भगवा ध्वज हाथों मे लिए श्रीराम की सजीव झांकी के साथ डीजे के साथ राजतिलक की करों तैयारी भगवा धारी आ रहे सहित अनेक जयघोष लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा में महिलाए भी श्रीराम के जयकारों व मोदी- मोदी के जयघोष लगाते हुए चल रही थी, शोभायात्रा मे श्रीराम मंदिर का थर्मकोल का पांच फिट ऊँचा मंदिर आकर्षण का केंद्र था. जिसके पीछे सेकड़ो मोटरसाईकिल रैली में हाथो मे झंडे लिर हुए नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।

शोभायात्रा को देखने के लिए एवं स्वागत के लिए सड़को के दोनों तरफ राम भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी। इतना ही नहीं पूरा बाजार रंग बिरंगी रोशनी से नहा उठा साथ ही जगह -जगह मंच बना करके शोभायात्रा का स्वागत देखने लायक था।

 कानून व्यवस्था की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्श चौधरी, एसडीएम कपिल शर्मा, तहसीलदार रामधन गुर्जर, कोतवाली पुलिस थानाधिकारी जितेंद्र सिंह सहित भारी पुलिस बल था।

    Previous
    Next

    Related Posts