Saturday, 29 August 2026

नरेंद्र मोदी युगपुरुष प्रधानमंत्री देश को आजादी के बाद ही मिल जाते तो भव्य श्री राम मंदिर पहले ही बन जाता: कन्हैया लाल चौधरी


नरेंद्र मोदी युगपुरुष प्रधानमंत्री देश को आजादी के बाद ही मिल जाते तो भव्य श्री राम मंदिर पहले ही बन जाता:  कन्हैया लाल चौधरी

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा है कि यदि आजादी के बाद ही देश को नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री मिल जाते तो श्री राम मंदिर निर्माण में इतने साल नहीं लगते। उन्होंने कहा कि शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद आज स्वर्णिम दिन आया है।

जनस्वास्थ्य  अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने सोमवार को टोडारायसिंह के काल का ढावा गांव में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आयोजित शोभा यात्रा में,लक्ष्मीपुरा धाकड़ान गांव में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, बद्रीपुरा गांव में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अंतर्गत आयोजित भागवत कथा में शामिल हुए।जिन्होंने कार सेवकों , सनातन समाज का शताब्दियों का बलिदान तथा साधु संतों के ऊपर हुए मुगलाई अत्याचार का जिक्र करते हुए कहा कि मैं यही सोचता हूँ कि आजादी के बाद ही देश को प्रधानमंत्री मोदी जैसा युगपुरूष मिल जाता तो आज इतने वर्ष नहीं लगते भव्य मंदिर बनने में।

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की इच्छा यही  होगी कि यह सुअवसर दुनिया के महान व्यक्तित्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से ही मिलेगा, आज देश  में फिर से 22 जनवरी को भव्य दीपावली मनाई जा रही है।यह श्रीराम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा ही नहीं बल्कि  सनातन की भी विजय गाथा है।

प्रधानमंत्री मोदी की ही सोच है कि देश के उत्तर से दक्षिण,पूर्व से पश्चिम तक सनातन की श्रेष्ठता की जय जयकार हो रही है। चारो दिशाओं से लेकर धरती से आकाश तक का वातावरण श्रीराममय हो रहा है।

Previous
Next

Related Posts