


सर्व ब्राह्मण महासभा जिला टोंक की तरफ से अयोध्या में श्री रामलला की मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा की पूर्व संध्या रविवार को सामूहिक रामधुनी व हनुमान चालीसा पठन तथा महाआरती का आयोजन किया गया।
महासभा के प्रमुख महामंत्री ब्रजराज स्नेही ने बताया कि महासभा के पदाधिकारी सहित अन्य लोगो ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पठन किया व रामधुनी की। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने सभी पदाधिकारीयो एवं सदस्यों से अपील की है कि 22 जनवरी को सभी अपने अपने घरों को सजावट करे तथा भगवान श्री राम की पूजा अर्चना करते हुए दीपोत्सव मनाएं।
कार्यक्रम में संरक्षक सुरेश दुबे , ज्ञानेंद्र श्रोती, डॉ. प्रेमशंकर शर्मा, दुर्गा लाल शर्मा , महेश दाधीच, दुर्गा शंकर शर्मा, महेश जोशी,प्रकाश पाठक, लक्ष्मीकांत शर्मा,प्रहलाद नीमावत, युवा अध्यक्ष विवेक शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, चंद्रशेखर पारीक, गोविंदनारायण पुरोहित, रामस्वरूप पंचोली, मुरलीमनोहर गौतम, राजेश शर्मा,दशरथ शर्मा, कार्तिकेय शर्मा, दीपक शर्मा आदि मौजूद थे।