Saturday, 29 August 2026

श्रीराम शोभायात्रा में थर्माकोल से निर्मित श्रीराम मंदिर होगा आकर्षण का केंद्र


श्रीराम शोभायात्रा में थर्माकोल से निर्मित श्रीराम मंदिर होगा आकर्षण का केंद्र

अयोध्या में श्री राम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को युवा समिति कम्पू की तरफ से निकाली जाने वाली शोभायात्रा में अयोध्या श्री राम मंदिर का मॉडल भी शामिल होगा। युवा समिति की तरफ से पिछले एक महीने से बड़ी मेहनत से निजी खर्च एवं जनसहयोग से एकत्रित राशि से थर्मआकोल से श्रीराम मंदिर का निर्माण किया गया है।

कम्पू युवा समिति टोंक के केशव शर्मा, गोलू, बंटी, अजय बागड़ी, मुकेश,योगेंद्र, रोहित सहित एक दर्जन से अधिक युवाओं ने करीबन 10हजार रुपए की लागत से 5फिट ऊंचाई,6फिट लम्बाई, 4.50फिट चौड़ाई का श्री राम मंदिर का मॉडल तैयार किया गया है।

केशव शर्मा ने बताया कि श्री राम मंदिर में श्रीराम लला कि मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को टोंक मे भव्य बनाने एवं जो अयोध्या नहीं जा सकते ऐसे में श्री राम भक्तो के दर्शनार्थ श्री राम मंदिर मॉडल टोंक में प्रदर्शित किए जाने का विचार किया। उन्होंने बताया कि 22जनवरी को टोंक मे शाम को 4बजे भगवान श्री राम की भव्य सजीव झांकी व श्री राम मंदिर थर्मआकोल से निर्मित शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण का केंद्र होगा।

Previous
Next

Related Posts