


मानसरोवर थाना पुलिस और डीएसटी साउथ की टीम ने मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी सप्लायर के पास से 6 किलो गांजा और 2 लाख 10 हजार रुपए की नकदी बरामद की है। आरोपी से मानसरोवर थाने में गांजी की खेप को लेकर पूछताछ की जा रही हैं। वह यह खेप कहां से लाया और जयपुर में किन-किन को सप्लाई किया करता था।
डीसीपी साउथ योगेश गोयल ने बताया- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी जिला पुलिस को 100 दिन की कार्य योजना दे रखी हैं। इसके तहत थाना पुलिस को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध मादक पदार्थ सप्लायर गैंग, हार्डकोर अपराधियों, स्थाई वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया। उन्हें पकड़े के लिए सभी थाने के सीआई को कहा गया हैं।