


अयोध्या मे सोमवार को होने वाले श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व टोंक में भी दीपावली की तरह मुख्य बाजारों सहित गली मौहल्ले पूरी तरह सज गए। इतना ही नहीं घरों व दुकानों समेत बाजारों में भगवा ध्वज लगाए गए है जिससे टोंक श्रीराममय हो गया। साथ ही मन्दिरों एवं बाजारों में श्रीरामधुनी सहित श्रीराम मन्दिर से जुडे भजनों की गूंज सुनाई देने लगी है।
अयोध्या में श्री राम मंदिर में सोमवार को होने वाली मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पूर्व रविवार को प्रमुख चैराहो पर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ की तरफ से दो पहिया वाहनों के भगवा श्रीराम के झंडे लगाए गए। जिस दौरान शिक्षा प्रकोष्ठ की प्रदेश सह संयोजक नीलिमा सिंह आमेरा भाजपा ओबीसी मोर्चा टोंक के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सैनी बबलू टेंकर,भाजपा श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल टोंक की महिला मंत्री कमलेश धाकड़, महामंत्री शंकर विजय, चंद्रप्रकाश शर्मा,चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ. सीताराम विजयवर्गीय आदि शामिल थे। शिक्षक प्रकोष्ठ राजस्थान की सह संयोजक नीलिमा सिंह आमेरा ने बताया कि टोंक शहर में दो पहिया वाहनों के टोंक के प्रमुख चैराहों सवाई माधोपुर सर्किल,बड़ा कुआँ, घंटाघर आदि पर करीबन ढाई हजार वाहनों के झंडे लगाए गए।
श्री अयोध्या में श्रीराम मंदिर में श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का जश्न टोंक में भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए मुख्य बाजारों घंटाघर से रोडवेज डिपो ही नहीं बल्कि पटेल सर्किल से घंटाघर सहित गली मौहल्लो में भी बिजली की रंग बिरंगी झालरों से सजावट की गई है। साथ ही शहर मे भगवान श्रीराम के कट आउट लगाए गए है वही विभिन्न धार्मिक व समजिन संगठनों की तरफ से श्रीराम महोत्सव को घरों मे दीपक जलाए जाने की अपील के होर्डिंग्स भी लगाए गए है। इतना ही नहीं होर्डिंग्सो में भगवान श्रीराम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो लगाए जाने से श्रीराम के साथ मोदी मय टोंक दिखाई देने लगा है।
सोमवार के महोत्सव को ध्यान में रखते हुए टोंक के प्रर्येक छोटे व बड़े मंदिरों में भी विशेष सजावट की गई है साथ ही दिन में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा व भजन संध्या तथा गौ शालाओं गौ पूजन व गायों को गुड व चारा खिलाए जाने सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।