


राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष मनफूल मांगलिया के नेतृत्व में सेवानिवृत अधिकारी और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बीकानेर प्रवास के दौरान ज्ञापन दिया।
राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष मनफूल मांगलिया ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अपनी चार सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया है। इस ज्ञापन में बताया गया है कि विश्वविद्यालय के 1200 पेंशनरों पेंशन भुगतान के लिए राज्य सरकार द्वारा 4.87करोड़ की वित्तीय सहायता प्रतिमाह विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।इससे 12%महंगाई राहत का भुगतान किया जाता है ।जबकि अन्य कर्मचारियों कोजो महंगाई राहत मिल रहा हैउस कम है। यह भेदभाव किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 46% महंगाई राहत दिलाने के लिएऔर राशि का भुगतान कराया जाए। 22 महीनेकी बकाया पेंशन और एरियाका भुगतान करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश विश्वविद्यालय प्रशासन को दिए जाने चाहिए ।
उन्होंने बताया कि जनवरी 2020के बाद सेवानिवृत कर्मियों कोउपादान का भुगतानविश्वविद्यालय द्वारा नहीं किया जा रहा है।इसके भुगतान के लिए विश्वविद्यालयप्रबंधन कोआवश्यक दिशा निर्देश दिए जाने चाहिए।