


सादर पुलिस टोंक ने शनिवार कि देर रात को आर्म्स एक्ट में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 पिस्टल व 233 जिन्दा कारतूस 12 मेग्जीन बरामद करके दो युवकों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त एक राॅयल इन्फील्ड मोटरसाईकिल भी जप्त की गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस मे बताया कि पुलिस को डीएसटी ने इतला दी कि 2 लडके राॅयल इन्फील्ड मोटरसाईकिल से घूम रहे हैं, जो टोंक मे अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त की फिराक़ में है।
मामले की गभींरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्श चौधरी के निर्देशन में सदर पुलिस थानाधिकारी बृजमोहन कविया के नेतृत्व में बाबुलाल सउनि मय जाप्ता व डीएसटी टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए लवेश उर्फ लवीश शर्मा पुत्र प्रदीप शर्मा( 20) निवासी आदर्श नगर देवली रोड थाना कोतवाली टोंक तथा अजय सैनी पुत्र रामदास माली( 21) निवासी मोदी की चौकी टोंक थाना कोतवाली टोंक को धरदबोचा. जिनके पास से 2 अवैध पिस्टल, 40 जिन्दा कारतूस, 2 मेग्जीन जप्त किया गया। पुलिस ने लवेश उर्फ लवीश शर्मा की धारा 27 साक्ष्य अधिनियम की ईतला के बाद उसके रिहायसी मकान से 6 अवैध पिस्टल, 193 जिन्दा कारतूस व 10 मेग्जीन और बरामद की गई। मुल्जिमान से अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने व टोंक में बेचने के मामले में पूछताछ की जा रही है।