Saturday, 29 August 2026

वाल्मीकि समाज की बच्चियों के हाथों से तैयार हजारों श्री राम पताकाओं से टोंक होगा श्रीराम भगवामय


वाल्मीकि समाज की बच्चियों के हाथों से तैयार हजारों श्री राम पताकाओं से टोंक होगा श्रीराम भगवामय

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाली श्रीराम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन टोंक जिले में वाल्मीकि समाज की बच्चियों के हाथों से बनाई गई हजारों श्री राम पताकाएं व भगवा ध्वज घरों व दुकानों में लहराएंगे।

हीरा चौक वाल्मीकि बस्ती में सेवा भारती समिति टोंक की तरफ से संचालित सावित्री बाई फूले सिलाई केंद्र में इन दिनों वाल्मीकि समाज की बच्चियां अपने हाथों से सिलाई मशीन से भगवा ध्वज बनाने में जुटी हुई है।  इस महीने की 22जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर में भगवान श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह को अविस्मरणीय बनाने लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। ऐसा ही महत्वपूर्ण जिम्मा वाल्मीकि समाज की बच्चियों ने लिया है जिन्होंने निःशुल्क श्रीराम पताकाएं सिलाई केंद्र में हजारों की संख्या में सिलाई मशीन से अपने हाथों से तैयार की है। ये पताकाएं राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ, विहिप, सेवा भारती सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता घर -घर पहुंचा रहे है।

सावित्री ज्योति बाई फुले सिलाई केंद्र की प्रशिक्षिका प्रियंका वाल्मीकि ने बताया कि सेवा भारती समिति टोंक की तरफ से अगस्त महीने में वाल्मीकि बस्ती हीरा चौक में सिलाई केंद्र शुरू किया गया था। जिसमें वाल्मीकि समाज की करीबन दो दर्जन बालिकाएं सिलाई सीख रही है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर मे 22जनवरी को होने वाले श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सिलाई केंद्र की बालिकाओं ने अपना योगदान दिए जाने का निर्णय लेते हुए इस दिन घरों, दुकानों सहित बाजारों मे सजावट के लिए श्रीराम भगवा पताकाएं बनाने का जिम्मा उठाया। उन्होंने बताया कि सेवा भारती की तरफ से भगवा रंग का कपड़ा उपलब्ध कराया गया है तथा वाल्मीकि समाज की बच्चियों ने केंद्र की आठ सिलाई मशीनों के अलावा निजी 11सिलाई मशीन केंद्र मे लाकर तीन साइज के छोटे व बड़े श्रीराम के भगवा ध्वज व पताकाएं निःशुल्क तैयार की है। इन श्रीराम भगवा ध्वज व पताकाओं को विभिन्न संगठनों की तरफ से घर -घर तक पहुंचाया जा रहा है ताकि टोंक भगवामय हो सकें।

Previous
Next

Related Posts