Saturday, 29 August 2026

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मन्त्री कन्हैया लाल चौधरी ने टोडारायसिंह से भाजपा के लोकसभा चुनाव के लिए वाॅल पेंटिंग की शुरूआत


जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मन्त्री कन्हैया लाल चौधरी ने टोडारायसिंह से भाजपा के लोकसभा चुनाव के लिए वाॅल पेंटिंग की शुरूआत

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू -जल मन्त्री कन्हैयालाल चौधरी ने शनिवार को टोंक जिले में अपने विधानसभा क्षैत्र मालपुरा के टोडारायसिंह में अपने हाथों से एक बार फिर से मोदी सरकार कूंची एवं रंग से दीवार पर लिख करके विधिवत वाॅल पेटिंग की शुरूआत करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा राजस्थान की सभी 25सीटें जीत करके इतिहास रचेगी।

राज्य के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मन्त्री कन्हैयालाल लाल चौधरी ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश निरन्तर प्रगति की तरफ बढ रहा हैं साथ ही अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मन्दिर में श्रीरामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हाल ही विधानसभा चुनाव में राजस्थान की जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाते हुए भाजपा को बहुमत दिया हैं साथ ही अब राज्य में भाजपा की सरकार बनी हैं तब से लगातार भाजपा के संकल्प प़त्र को पूरा किए जाने के लिए काम होने लगा हैं।

वहीं टोंक में में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने पटेल सर्किल पर वाल पेंटिंग की जहां उन्होंने कमल का फूल बनाकर एवं फिर एक बार से मोदी सरकार का नारा लिखकर शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश व कार्यक्रमो के लाभ को समाज के हर व्यक्ति तक पहुचाना है।प्रत्येक बूथ के पाँच स्थानों पर नारे लिखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि फिर एक बार से मोदी सरकार भाजपा का ही नहीं अपितु देश के जन जन का नारा बन चुका है।देश में फिर से मोदी सरकार बने जिससे देश में स्थिरता के साथ विकास हो। वाॅल पेंटिंग अभियान में भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह,जिला महामंत्री विष्णु शर्मा,प्रभु बाडोलिया,भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ की सह संयोजक नीलिमा आमेरा,कमलेश धाकड,ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बबलू टैंकर,भाजपा मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, आईटी सेल के संयोजक लोकेश गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी गणेश सैनी, राजेन्द्र सराधना,शम्भू शर्मा आदि मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts