


टोंक डाईट रोड़ स्थित ईंट भट्टों में काम करने वाले मजदूरों के बीच शनिवार को पुलिस लाइन की महिला पुलिस अधिकारी कुसुमलता पहुंची श्रमिक अचम्भित रह गए वहीं ईंट भटटा मालिकों में हडकंप मच गया। बाद में वर्दीधारी महिला पुलिस अधिकारी ने मजदूरों को गर्म कंबल बांटे मालिकों ने राहत की सांस ली।
पिछले काफी समय से मजदूरों के हितो की उपेक्षा को लेकर विवादों से घिरे ईट भटटा फैक्टी में श्रमिकों के बीच पुलिस वर्दी में एक महिला पुलिस अधिकारी गर्म कंबल लेकर पहुंची। जिन्होंने सर्दी के मौसम में इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड में गरीब एवं असहाय श्रमिकों को ठंड से बचाने के लिए श्रमिकों को गर्म कंबल बांटे । पुलिस लाइन टोंक में संचित निरीक्षक के रूप में तैनात महिला सिंगम पुलिस अधिकारी कुसुमलता की ओर से डाईट रोड़ स्थित ईंट भट्टों में काम करने वाले गरीब श्रमिकों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए गर्म कंबल बांटे तो एकाएक तो पुलिस के इस मानवीय रूप् का किसी को विश्वास नही हुआ लेकिन हकीकत दिखी तो वह पुलिस महिला अधिकारी की सराहना में पीछे नही रहे।